House Construction Cost: सरिया के बाद अब सीमेंट-ईंट भी हुआ सस्ता 

हर व्यक्ति घर बनवाने का एक सपना देखता है। लोग इस सपने को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते है। अगर आप भी अपना घर बनवाना चाहते हैं और ड्रीम होम का सपना साकार करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन है।

भवन निर्माण के कार्य से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है कि सरिया के बाद अब सीमेंट और ईट की कीमत भी सस्ती होती हुई दिखाई दे रही है।

भवन निर्माण के कार्य में लगने वाले आवश्यक सामग्री की कीमत अक्सर ऊपर नीचे होती रहती है।

भवन निर्माण के कार्य में लगने वाले सरिया, सीमेंट और ईट की कीमत अलग-अलग फैक्टर पर निर्भर करती है। इस वजह से हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट काम होता दिखाई दे रहा है।

हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट

अगर इस नए साल के अवसर पर आप अपने ड्रीम होम का सपना साकार करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर आई है।

भवन निर्माण के कार्य में सरिया सीमेंट और ईट बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैसे तो घर बनाने के कार्य में बहुत सारी चीजें लगती है, मगर ईट सरिया और सीमेंट भवन निर्माण की लागत को कम या ज्यादा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

अगर आप इस साल भवन निर्माण के कार्य से जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है।

वर्तमान समय में बाजार में सरिया की कीमत कम होती हुई दिखाई दे रही थी और अब सरिया के साथ-साथ सीमेंट और ईट की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

आज से कुछ महीने पहले स्टील पर सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया था जिस वजह से घरेलू बाजार में स्टील की कीमत कम हो गई थी।

इसके अलावा और भी अलग-अलग फैक्टर के कारण सरिया की कीमत कम होती हुई दिखाई दे रही है।

ईट और सीमेंट की कीमत तो बीते कई समय से लगातार ऊपर नीचे हो रही थी। अभी ईट और सीमेंट की कीमत कम हुई है मगर आने वाले समय में बढ़ भी सकती है।

सरिया का भाव कितना है?

सरिया की कीमत बीते कहीं समय से लगातार ऊपर नीचे हो रही थी। गर्मी के समय में सरिया की कीमत आसमान छूने लगी थी,

मगर अगस्त और सितंबर से इसकी कीमत में नरमी देखने को मिली है। बीते महीने में सरिया की कीमत थोड़ी सी बढ़ी थी मगर वापस सरिया की कीमत पुराने भाव पर आ गई है।

2022 के शुरुआत में जहां सरिया ₹75000 टन चल रहा था और बीच में ₹85000 टन चला गया था वही सरिया अब ₹65000 टन पर बिक रहा है।

भारत के अलग-अलग क्षेत्र में सरिया की कीमत अलग अलग हो सकती है। वर्तमान समय में सरिया की औसत कीमत ₹65000 टन चल रही है। अगर हम किलो के दर पर बात करें तो सरिया ₹65 किलो चल रहा है।

सरिया की कीमत बीते कुछ महीने में लगातार ऊपर नीचे हो रही थी। आने वाले समय में सरिया की कीमत तेजी से ऊपर जा सकती है,

इस वजह से भवन निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है।

बहरहाल आपको सरिया की कीमत के बारे में अपने स्थानीय खुदरा बाजार में जाकर पता करना चाहिए।

कुछ क्षेत्र में सरिया को पहुंचाने में दिक्कत होती है इस वजह से अलग-अलग क्षेत्र में इसकी कीमत थोड़ी बहुत बदल जाती है।

बाजार में सरिया अलग-अलग कंपनी के द्वारा बिकता है। इस वजह से अक्सर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि कौन सा सरिया ज्यादा बेहतर है।

वर्तमान समय में कामधेनु जिंदल और टाटा का सरिया सबसे बेहतरीन माना जाता है। आमतौर पर भवन निर्माण के कार्य के लिए 10 इंच का सरिया लिया जाता है।

आप अपने स्थानीय बाजार में सरिया के इंच के हिसाब से दर पता कर सकते हैं और उसके बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू कर सकते हैं। 

सीमेंट का भाव कितना है?

बीते काफी लंबे समय से सीमेंट की कीमत लगातार ऊपर नीचे होती हुई दिखाई दे रही है।

जहां इस साल की शुरुआत में सीमेंट की कीमत ₹600 प्रति बोरी चली गई थी वही अब घटकर ₹400 प्रति बोरी तक आ गई है।

सीमेंट बाजार में ग्रेड के अनुसार बिकता है। रोजमर्रा के बोलचाल में लोग सीमेंट के ग्रेड को नहीं समझते इस वजह से सीमेंट भी ब्रांड के अनुसार बिकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर में कम ग्रेड से लेकर ज्यादा ग्रेड तक के सीमेंट की जरूरत पड़ती है।

कम ग्रेड का सीमेंट कुछ बाहरी दीवार के काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं छत और नीव के लिए ज्यादा ग्रेड के सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है।

अधिक ग्रेड का सीमेंट जैसे अंबुजा प्रीमियम और एसीसी प्रीमियम थोड़ा महंगा आता है। अंबुजा प्रीमियम सीमेंट की कीमत वर्तमान समय में ₹450 प्रति बोरी चल रही है,

वही एसीसी प्रीमियम भी ₹400 प्रति बोरी चल रही है। इसके अलावा कुछ कम ग्रेड के सीमेंट जैसे कोणार्क ₹300 प्रति बोरी चल रही है, इसके अलावा प्रिया सीमेंट ₹350 प्रति बोरी चल रही है।

इस तरह सीमेंट अपने ग्रेड और ब्रांड के अनुसार कम या ज्यादा होता है। आपको बता दें कि भवन निर्माण के कार्य में हर तरह के सीमेंट की आवश्यकता होती है।

आपको अपने भवन के कार्य के लिए कौन से सीमेंट की आवश्यकता होगी इसके बारे में अपने कांट्रेक्टर से पहले बात करें।

सीमेंट खरीदने से पहले आप अपने स्थानीय बाजार में सीमेंट की कीमत के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें, वैसे सीमेंट का औसत दाम कितना चल रहा है इसकी जानकारी दे दी गई है।

ईट का भाव कितना है?

भवन निर्माण के कार्य के लिए ईट और रेत भी बहुत आवश्यक है। बात करें ईट की कीमत की तो दिल्ली एनसीआर के स्थानीय बाजार के मुताबिक ईट की कीमत में हजार रुपए तक की गिरावट प्रति टेलर देखने को मिली है।

ईट की कीमत के बारे में जानने से पहले आपको मालूम होना चाहिए कि ईट को नंबर में बांटा जाता है।

भवन निर्माण के कार्य में लगने वाले साफ-सुथरे और पूरी तरह से बेहतरीन ईट के टुकड़े को एक नंबर का ईट कहा जाता है।

जब ईट का टुकड़ा थोड़ा कम साफ होता है और उनमें कुछ ईट में टूटने के निसान होते हैं या ईट थोड़ा कमजोर होता है तो उसे दो नंबर का ईट कहा जाता है।

वहीं कुछ ऐसे काले या थोड़ा गंदे ईट जो कुछ टेढ़े होते है और पथर की तरह होते है उनका इस्तेमाल भवन निर्माण के कार्य में थोड़ा कम किया जाता है और उसे तीन नंबर का ईट कहा जाता है।

दिल्ली एनसीआर में चल रहे ईट की कीमत के मुताबिक 1000 एक नंबर ईट की कीमत ₹5500 है, एक हजार दो नंबर ईट की कीमत ₹4500 है वहीं एक हजार तीन नंबर ईट की कीमत ₹3500 है।

भारत के अलग-अलग क्षेत्र में ईट की कीमत कम हो सकती है। इसके लिए आपको अपने इलाके के आसपास कहीं भट्टी में जाकर पता करना होगा।

भट्टी में ईट का असली दाम अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार बदलता जाता है। ऊपर बताई गई कीमत तक एक औसत कीमत है।

आपको अपने स्थानीय क्षेत्र में मौजूद किसी ईट भट्टे में जाकर ईट की कीमत के बारे में पता करना चाहिए। 

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे।

भवन निर्माण के कार्य से जुड़े वस्तुओं की कीमत लगातार ऊपर नीचे होती रहती है। हमने आपको इस नए साल में भवन निर्माण के कार्य से जुड़े वस्तुओं की कीमत की विस्तारपूर्वक जानकारी दी है।   

अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को आप अच्छे से समझ पाए है, तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।

Leave a Comment

Join Telegram