UP Board Exam Time Table: 10वीं 12वीं के परीक्षार्थियों की समय सारणी

यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। अगर आप परीक्षार्थी है और इस बार यूपी बोर्ड के अंतर्गत परीक्षा देने वाले हैं और आपने अपना पंजीकरण करवा लिया है तो हमारा आज का यह आर्टिकल आप ही के लिए है।

हमारे आर्टिकल द्वारा आपको यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए सारी जानकारियों के साथ अवगत कराया जा रहा है। इस बार यूपी बोर्ड के अंतर्गत 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 58 लाख बच्चों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है, क्योंकि हर वर्ष यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ही केंद्रों की सूची जारी की जाती है। इस बार लगभग 8752 केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या में काफी बढ़त देखने को मिली है लगभग 6 लाख विद्यार्थी इस बार अधिक हैं इसी कारण से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

इस बार परीक्षा केंद्र और प्रश्न पत्र की निगरानी बहुत सावधानी के साथ की जा रही है, ताकि इस बार नकल मुक्त परीक्षा कराई जा सके और विद्यार्थियों को पेपर लीक होने जैसी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

इसीलिए इस बार राज्य के शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी द्वारा अधिकारियों को नकल मुक्त परीक्षा करवाने की सलाह दी गई है।

यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है जो हम नीचे आपको बताएंगे।

यूपी बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का निवारण करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं जिससे विद्यार्थी सुबह 8:00 बजे से लेकर के शाम 8:00 बजे तक अपने समस्याओं के बारे में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर सकते हैं वह हेल्पलाइन नंबर है

1800 -180 -5310

1800-180-5312

तो चलिए पहले जानते हैं कि यूपी बोर्ड द्वारा समय सारणी क्या है?

दसवीं कक्षा की समय सारणी

बृहस्पतिवार 16 फरवरी सुबह 8:00 बजे से हिंदी व प्रारंभिक हिंदी

मंगलवार 21 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक गणित और 2:00 से 5:15 तक कंप्यूटर

बृहस्पतिवार 23 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक वाणिज्य

सोमवार 27 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक विज्ञान

बुधवार 1 मार्च सुबह 8:00 से 11:15 तक अंग्रेजी

शुक्रवार 3 मार्च सुबह 8:00 से 11:15 तक सामाजिक विज्ञान

12वीं कक्षा की समय सारणी

बृहस्पतिवार 16 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 तक हिंदी, सामान्य हिंदी

सोमवार 20 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक लेखाशास्त्र, दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक भूगोल

मंगलवार 21 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान

बृहस्पतिवार 23 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक कंप्यूटर

शुक्रवार 24 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 तक अंग्रेजी

शनिवार 25 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक मनोविज्ञान शिक्षा तर्कशास्त्र

सोमवार 27 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक जीव विज्ञान और गणित

मंगलवार 28 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक नागरिक शास्त्र

बुधवार 1 मार्च दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान

बृहस्पतिवार 2 मार्च दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक इतिहास

शुक्रवार 3 मार्च दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संस्कृत

शनिवार 4 मार्च दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र

निष्कर्ष

हमने आज अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए समय सारणी के बारे में बताया है।

इसके साथ ही साथ विद्यार्थियों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर भी दिए है।

हम आशा करते हैं कि आप को हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को हमारी ओर से शुभकामनाएं।

 

Leave a Comment

Join Telegram