UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10 और 12-चेक ऑनलाइन @upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए समय सारणी जारी की जा चुकी है यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसमें दसवीं की परीक्षा 3 मार्च तक चलेंगी वही 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। इस वर्ष 58 लाख बच्चों ने अपना पंजीकरण करवाया है जिसमे 10वीं एवं 12वीं के बच्चे सम्मिलित हैं।

इस वर्ष विद्यार्थियों को ओएमआर शीट दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें अपनी संपूर्ण जानकारी के साथ साथ प्रश्नों के उत्तर सही तरीके से देने होंगे

अन्यथा उनके 20 नंबर काट लिए जाएंगे। हमने अपने दूसरे आर्टिकल में ओएमआर शीट को किस तरह से भरे, इस की संपूर्ण जानकारी दी है तो आप उस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी द्वारा इस वर्ष नकल मुक्त परीक्षाएं करवाने का आदेश जारी किया है।

इसके साथ ही साथ विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है इस वर्ष 8752 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इस बार यूपी बोर्ड द्वारा नकल मुफ्त परीक्षाएं करवाने के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है एवं परीक्षा के दौरान जिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य है।

परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी विद्यार्थियों को ना हो इसका भी ध्यान यूपी बोर्ड के माध्यम से रखा जा रहा है।

अगर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं परीक्षक से भी पूछताछ की जाएगी।

दसवीं कक्षा की समय सारणी

  • 16 फरवरी सुबह 8:00 बजे से हिंदी व प्रारंभिक हिंदी
  • 21 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक गणित और 2:00 से 5:15 तक कंप्यूटर
  • 23 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक वाणिज्य
  • 27 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक विज्ञान
  • 1 मार्च सुबह 8:00 से 11:15 तक अंग्रेजी
  • 3 मार्च सुबह 8:00 से 11:15 तक सामाजिक विज्ञान

12वीं कक्षा की समय सारणी

  • 16 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 तक हिंदी,सामान्य हिंदी
  • 20 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक लेखाशास्त्र, दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक भूगोल
  • 21 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
  • 23 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक कंप्यूटर
  • 24 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 तक अंग्रेजी
  • 25 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक मनोविज्ञान शिक्षा तर्कशास्त्र
  • 27 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक जीव विज्ञान और गणित
  • 28 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक नागरिक शास्त्र
  • बुधवार 1 मार्च दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान
  • बृहस्पतिवार 2 मार्च दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक इतिहास
  • शुक्रवार 3 मार्च दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संस्कृत
  • शनिवार 4 मार्च दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र

निष्कर्ष

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जारी की गई समय सारणी के बारे में जानकारी दी है।

एवं यूपी बोर्ड से जुडी और भी नई जानकारियों के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल से लाभ ले सकते हैं। हमारे आर्टिकल में अब तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को हमारी ओर से शुभकामनाएं।

Leave a Comment

Join Telegram