UP Board Result 2023 Date: हो गयी घोषणा इस तारीक को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने दी ये सूचना

UP Board Result 2023 Date: हो गयी घोषणा तारीख को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने दी ये सूचना

अफवाहों तथा परीक्षा के तनाव के मध्य में उत्तर प्रदेश में 10वीं तथा 12वीं के छात्र छात्राओं ने सफलतापूर्वक बोर्ड परीक्षाएं दे दी है। अब परीक्षार्थियों को प्रतीक्षा है तो केवल और केवल परीक्षा परिणामों के जारी होने की।

किंतु आज के इस पोस्ट के माध्यम से आपको इस संदर्भ में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

आज के इस पोस्ट में हम सभी लोग यूपी बोर्ड के द्वारा 10वीं तथा 12वीं रिजल्ट से संबंधित सारी जानकारी उल्लेखित करने वाले हैं।

इसके विषय में जान लेना आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा आवश्यक है। यूपी बोर्ड परीक्षा इन दिनों समाप्त हो चुकी है।

किंतु उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी बड़े ही जोरों शोरों से चल रहा है।

नए पैटर्न में हुई इस बार की परीक्षा

यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से है, तो फिर आपको भी यह बात अवश्य ही पता होगी कि इस बार के बोर्ड परीक्षा एक नए पैटर्न में ली गई थी।

जिसमें 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। जिसका उत्तर परीक्षार्थी को ओएमआर शीट में देना था।

अब समस्या यहां उत्पन्न होती है कि काफी सारे छात्रों के लिए परीक्षा में ओएमआर शीट एक अत्यंत नया तथा डरावना परिवर्तन रहा। ऐसे में सभी छात्र अत्याधिक चिंतित हो चुके थे।

हालांकि कुछ आवश्यक तथ्य को मध्य नजर रखते हुए, थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता के द्वारा इन 20 अंकों को प्राप्त किया जा सकता है।

इस विषय में भी संक्षिप्त जानकारी सभी छात्रों तक परीक्षा के पूर्व ही पहुंचा दी गई थी।

कहीं आपने तो नहीं कि यह गलतियां?

आप सभी छात्र छात्राओं के मन मस्तिष्क में यह प्रश्न भी अवश्य ही रहा होगा कि आखिर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

सभी छात्र छात्राओं के मन मस्तिष्क में ऐसी चिंता है कि कहीं उनकी उत्तर पुस्तिकाएं लापरवाही से जांच ना हो जाए!

तो आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दें कि यदि आपने ओएमआर शीट को भरते हुए निम्न गलतियों को करने से स्वयं को बचा लिया है तो फिर आप का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

ओएमआर शीट में किसी एक उत्तर के गोल घेरे को रंगना होता है। यदि आप किसी प्रश्न के उत्तर प्रदान करते हुए दो गोल घेरे को रंग देते हैं, तो इस स्थिति में आप का रिजल्ट पेंडिंग हो सकता है।

गोल घेरे को अच्छी तरह से काले अथवा नीले रंग के कलम से रंगना होता है। अधूरा छोड़ा गया गोल घेरा भी मान्य नहीं होगा।

ओएमआर शीट में परीक्षार्थी व्हाइटनर अथवा अन्य किसी ऐसी वस्तु का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

जिससे ओएमआर शीट गंदी अथवा फट सकती है। इसके अतिरिक्त छात्र इसमें खुर्च भी नहीं सकते हैं।

परीक्षार्थी ओएमआर शीट में जेल पेन का प्रयोग नहीं कर सकते थे। आपको ओएमआर शीट में बॉल पेन का ही प्रयोग करना होगा।

यदि आप में से किसी ने भी ऊपर बताए गए गलतियों को किया है, तो फिर संभवतः आप का रिजल्ट पेंडिंग हो सकता है।

क्या आप तक भी पहुंची है खबर?

आप की जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दे कि अभी हाल फिलहाल इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिस पर शायद आप की भी नजर पड़ी होगी।

आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दें कि इस स्क्रीन शॉट में अप्रैल 2023 को परिणामों को जारी करने की बात कही जा रही है।

किंतु इस स्क्रीनशॉट में बोर्ड के मुख्य सचिव दिव्य कांत शुक्ला के भी हस्ताक्षर मौजूद है।

जाहिर तौर से जिस प्रकार से इस में सारी जानकारियां उल्लेखित की गई है और तो और इसमें मुख्य सचिव दिव्य कांत शुक्ला के भी हस्ताक्षर मौजूद है। इसे प्रत्येक व्यक्ति ने सत्य मान लिया होगा।

किंतु आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दें कि यह स्क्रीनशॉट पूर्णता झुठी है। इसकी पुष्टि भी बोर्ड के द्वारा की जा चुकी है।

अतः हमने उस स्क्रीनशॉट की कॉपी इस पोस्ट में नीचे में प्रदान कर रखी है।

निश्चित रूप से होगी कार्यवाही

अब यह तस्वीर देख कर तो कोई भी धोखा खा जाएगा कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूर्ण होने के पश्चात 5 अप्रैल 2023 को ही परीक्षा परिणामों को जारी कर दिया जाएगा।

किंतु आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दे कि इस प्रकार के स्क्रीनशॉट को बोर्ड के द्वारा पूर्णता झूठा सिद्ध कर दिया गया है।

ऐसे में बोर्ड सलाह देती है कि छात्रों को ऐसी झूठी अफवाहों पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए।

इसके साथ ही साथ बोर्ड प्रशासन दोनों ने यह आश्वासन दिया है कि वह उस व्यक्ति पर भी कार्यवाही करेगी। जिसने इस प्रकार की झूठी अफवाह फैलाने का कार्य किया है।

जाने कब जारी किया जाएगा रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा यूपी बोर्ड 2023 के परीक्षा परिणामों को इसी महीने के भीतर में जारी कर दिया जाएगा। अर्थात अप्रैल 2023 में कभी भी जारी कर दिया जाएगा।

हम आप को इस बात से अवगत करवा दे कि 18 मार्च 2023 से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

तब से लेकर अब तक आधी से भी अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। अब परीक्षार्थियों को प्रतीक्षा है, तो केवल और केवल परीक्षा परिणामों के जारी होने की।

यह तथ्य काफी अधिक रोचक है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 58,85,745 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे।

उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 258 मूल्यांकन केंद्र निर्मित किए गए हैं। इसमें 83 राजकीय एवं 175 सहायता प्राप्त स्कूल थे।

इन केंद्रों पर हाई स्कूल की 186 करोड एवं इंटर की 133 करोड़ समेत कुल 3 करोड़ 19 लाख कॉपियां थी।

हाई स्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन को 89,698 एवं इंटर के लिए 54,235 सहित कुल 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित की है। हमें आशा है कि हमारे इस प्रयास से आपको प्रसन्नता की अनुभूति हुई होगी।

1 thought on “UP Board Result 2023 Date: हो गयी घोषणा इस तारीक को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने दी ये सूचना”

Leave a Comment

Join Telegram