Online Birth Certificate : 5 मिनट में ऑनलाइन बनाएं जन्म प्रमाण पत्र अपने मोबाइल से, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Online Birth Certificate: 5 मिनट में ऑनलाइन बनाएं जन्म प्रमाण पत्र अपने मोबाइल से, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

स्वागत है आप सभी का आज के हमारे इस लेख में, आज मैं आप सभी को ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैसे आवेदन करें इसके बारे में बताने वाला हूं।

आज के समय में हमारे लिए जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। जन्म से लेकर हमारे मरने तक जन्म प्रमाण पत्र हमारे लिए बहुत ही काम आता है।

आज के समय में आप कहीं भी एडमिशन के लिए जा रहे हो तो सबसे पहले पूछा जाता है कि आपकी उम्र क्या है और यह आप जन्म प्रमाण पत्र से साबित कर सकते हैं।

जैसे हम स्कूल में भी एडमिशन के लिए जाते हैं तो हमसे सबसे पहले यह सवाल पूछा जाता है कि हमारी उम्र क्या है, एवं हमसे जन्म प्रमाण पत्र भी मांगा जाता है।

बड़े होने के बाद जब हम किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जाते हैं तो वहां भी सबसे पहले उम्र ही पूछा जाता है जिसके बाद ही एडमिशन होता है।

पहले लोगों को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ब्लॉक में कई सारे दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था और कितने दिनों तक ब्लॉक जाना पड़ता था जिसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनता था।

लेकिन वर्तमान समय में आप घर बैठे ही बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप से ऑनलाइन आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

यदि आप जानना चाहते हैं कि आप कैसे घर बैठे ही ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं तो फिर इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।

जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र सभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी हो गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का सभी के पास जन्म प्रमाण पत्र का होना बहुत ही जरूरी है।

जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज़ हमारे लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि कभी भी इन दस्तावेजों की जरूरत हमें पड़ सकती है। इसीलिए इस का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

सरकार के द्वारा अक्सर ही कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है जिसके लिए भी हमें जन्म प्रमाण की जरूरत पड़ती है।

इसलिए यदि आपके पास पहले से ही जन्म प्रमाण पत्र होगा तो आप उस योजना का लाभ सबसे पहले उठा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र ब्लॉक के द्वारा जारी किया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण और काम का दस्तावेज है। इस दस्तावेज की मदद से आज के समय में बहुत सारे काम आसानी से किए जाते हैं।

यदि आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है तो फिर आप बहुत ही आसानी से किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अपना एडमिशन ले सकते हैं।

इसके अलावा जब हम कहीं जॉब के लिए इंटरव्यू देने के लिए जाते हैं तो वहां भी हमसे सबसे पहले जन्म प्रमाण पत्र ही रिज्यूम के साथ मांगा जाता है।

इसलिए यदि आपके पास जन्म प्रमाण पत्र पहले से हो तो फिर आप हर एक तरह का काम बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। उस वक्त आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कई बार ऐसा होता है कि हमें अचानक इस तरह की दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ जाती है और तब हमारे पास दस्तावेज़ नहीं होता है तो फिर हमें ज्यादा से ज्यादा पैसा देकर तुरंत में वह दस्तावेज़ बनवाना पड़ता है।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बहुत सारे तरीके हैं। अगर आप चाहें और आपकी आसानी होती है तो आप ऑफलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

लेकिन यदि आप एक व्यस्त आदमी हैं और आप खुद से ब्लॉक नहीं जा पाते हैं तो फिर आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। वर्तमान समय में आप ऑनलाइन आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

अगर आपके पास समय है तो फिर आप ब्लॉक जाकर बहुत ही आसानी के साथ एक ही दिन में जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

परंतु यदि आपके पास समय नहीं है तो फिर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर के जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

आपके पास मोबाइल और लैपटॉप है तो फिर आप cssorgi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनने में कम से कम 1 सप्ताह का समय लगता है। कभी कभार ब्लॉक में ज्यादा काम पड़ जाता है तो फिर 1 सप्ताह से भी ज्यादा समय लगता है।

अगर आप ब्लॉक जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं तो आपका जन्म प्रमाण पत्र तुरंत बन जाएगा। लेकिन आपका समय जो है वह बहुत ही ज्यादा बर्बाद हो जाएगा।

यदि आपके पास समय नहीं है तो फिर आप सिर्फ 5 मिनट का समय देकर ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैसे आवेदन करें इसकी पूरी प्रक्रिया, साथ ही किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है इसके बारे में हमने आप सभी को आगे बताया है।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़?

यदि आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि उसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है जिस की सूची नीचे दी गई है।

आधार कार्ड
राशन कार्ड
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
जन्म स्थान
आवासीय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
अगर बच्चा है तो मां और बाप दोनों का फोटो

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैसे आवेदन करें?

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फिर नीचे बताए गए प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें।

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं तो फिर सबसे पहले आपको CSSORGI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा।

जिसके बाद अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं तो फिर कुछ जरूरी पूछे गए जनकारी को दर्ज करते हुए लॉगइन करना होगा।

लॉगइन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म मिलेगा। अब आपको इस आवेदन फॉर्म को सही-सही भरना होगा।

आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही-सही भरने के बाद मांगें गये आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको एक बार भरे गए सभी जानकारी को वेरीफाई करने को मिलेगा।

भरे गए सभी जानकारी को वेरीफाई करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए जो आवेदन प्रक्रिया है वह पूरी हो जाएगी।

निष्कर्ष

आज के हमारे इस लेख में हमने आप सभी को जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैसे आवेदन करें इसके बारे में जानकारी दी है। जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है इसके बारे में भी बताया है।

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो फिर आप सभी को बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। इसके बारे में हमने आप सभी को ऊपर बताया है जिसे आप चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा आप कैसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे ही अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया बतायी है।

2 thoughts on “Online Birth Certificate : 5 मिनट में ऑनलाइन बनाएं जन्म प्रमाण पत्र अपने मोबाइल से, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया”

Leave a Comment

Join Telegram