PUBG BGMI: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया इस दिन से हो रहा है शुरू

PUBG BGMI: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया इस दिन से हो रहा है शुरू

आज के समय में गेम्स किसे नहीं पसंद है? और पसंद आए भी क्यों ना! जीवन के भागम भाग भरे क्रियाकलापों से थक हार के थोड़ा समय मनोरंजन हेतु विडियो गेम्स में अक्सर लोग देते हैं।

जिससे कि थोड़े समय के लिए ही सही उनका मस्तिष्क प्रसन्न तथा सक्रिय रहे। इसका सकारात्मक प्रभाव रोजमर्रा के क्रियाकलापों पर भी साफ तौर से देखा जा सकता है।

किंतु कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपना संपूर्ण समय केवल और केवल गेम खेलने में ही लगा देते हैं।

ऐसे में सकारात्मक प्रभाव के स्थान पर इन वीडियो गेम्स के नकारात्मक भी प्रभाव लोगों पर साफ तौर से देखे जाने लगे।

PUBG और BGMI में अंतर

यदि आप भी एक वीडियो गेम प्लेयर है, तो फिर आपने भी अवश्य ही PUBG तथा BGMI का नाम सुन रखा होगा। केवल इतना ही नहीं आप पाठकों में से शायद ज्यादा लोगों ने वीडियो गेम को खेला भी होगा।

हमारे देश भारत में PUBG Mobile गेम का पब्लिशर Tencent Games ही थी। जो कि वर्तमान में भी अन्य देशों में PUBG Mobile गेम को ऑपरेट करने का कार्य कर रही है।

हमारे देश की सरकार को कथित तौर पर कंपनी के द्वारा यूजर्स के डाटा को भेजने की चिंता सता रही थी। जिसके परिणाम स्वरूप 2020 में PUBG को देश में बंद कर दिया गया था।

इसके अतिरिक्त यदि बात की जाए BGMI की तो इसको भी वर्तमान में भारत में बैन कर दिया गया है। यह भारत में बनाया गया PUBG Mobile के सामान ही एक वीडियो गेम है।

क्यों बैन की गई PUBG Mobile गेम?

इस बारे में लगभग सभी लोगों को जानकारी है कि हमारे देश में PUBG मोबाइल गेम को बैन कर दिया गया था।

आपको बता दें कि साल 2022 में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर के PUBG मोबाइल बैटल रॉयल गेम को बैन कर दिया था।

इस गेम के देशी अवतार अर्थात BGMI भारत में उतार दिया गया था। अब सरकार इसके एक्सेस को भी ब्लॉक कर चुकी है।

अभी हाल ही में भारत सरकार ने पॉपुलर बैटल रॉयल गेम फ्री फायर को भी इसी कारणवश बैन कर दिया था।

ऐसे में जो गेमर्स इन गेम्स को खेला करते थे, उनके लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। किंतु उनके लिए एक खुशखबरी भी आज के हमारे इस पोस्ट में उपलब्ध है।

किस प्रकार बैन हुईं थीं यह गेम?

खेल को इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अर्थात Meity के द्वारा IT अधिनियम 2000 की धारा 69A के अंतर्गत प्रतिबंधित कर दिया गया था।

साल 2020 में सरकार ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर के अन्य चीनी अनुप्रयोगों के साथ ही साथ काफी ज्यादा लोकप्रिय वीडियो गेम PUBG Mobile गेम पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

इन गेम्स को जुलाई 2022 में प्ले स्टोर तथा एप स्टोर से भी हटा दिया गया था। जिससे कि इस गेम को कोई भी डाउनलोड ना कर सके।

आप को बता दें कि BGMI वीडियो गेम को प्ले स्टोर एप्लीकेशन स्टोर से वर्तमान में हटा दिया गया है इस गेम को भारत मैं पब जी मोबाइल गेम बंद होने के पश्चात लांच किया गया था।

क्या वापसी होगी BGMI वीडियो गेम की ?

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को सरकार के द्वारा साल 2022 में जून के महीने में बैन कर दिया गया था क्योंकि भारत सरकार के नियमों के अनुसार इस गेम को नहीं खेला जा रहा था।

इसमें कुछ डाटा लीक होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इस कारणवश इसमे प्रतिबंध लगा दिया गया था।

लगभग 10 महीने की प्रतीक्षा के पश्चात आखिरकार BGMI को प्ले स्टोर पर वापस लाया जा रहा है।

पिछले साल ही BGMI को भारत सरकार की ओर से बैन कर दिया गया था। गेम को डिवेलप करने वाली कंपनी क्राफ्टटर ने अपने फेसबुक पोस्ट में इससे संबंधित जानकारी की पुष्टि कर दी है। इस गेम को 29 मई से खेला जा सकेगा।

किए गए कुछ परिवर्तन

क्योंकि इस गेम को बैन किया गया था। इस वजह से इस वीडियो गेम में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। सबसे पहले तो आपको हम यह बता दें कि इस गेम को केवल 3 महीनों के लिए ही खेला जा सकेगा।

यह 3 महीने ट्रायल के रूप में समझा जा सकते हैं। इन 3 महीनों में इस वीडियो गेम से संबंधित जो भी गतिविधियां होगी।

उस पर संबंधित अधिकारी के द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। तत्पश्चात इस का निश्चय किया जाएगा कि इस गेम को वापस लाना है अथवा नहीं!

इस गेम में अब ब्लड को लाल रंग के स्थान पर नीले अथवा हरे रंग में दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही साथ प्लेयर्स को एक निश्चित समय सीमा तक ही खेलने की परमिशन होगी। समय सीमा खत्म होने के बाद गेम को एक्सेप्ट नहीं किया जा सकेगा।

वीडियो गेम के दुष्प्रभाव

वीडियो गेम्स को खेलने के पश्चात जो आनंद प्राप्त होता है, इसका बखान एक वीडियो गेम प्लेयर ही कर सकता है।

किंतु यदि कोई व्यक्ति निरंतर केवल और केवल वीडियो गेम्स ही खेलता रहता है, तो उसके दुष्प्रभाव भी काफी ज्यादा बुरे हुआ करते हैं।

वीडियो गेम्स को खेलने के पश्चात लोगों के मन मस्तिष्क में वीडियो गेम से संबंधित बातें ही चलती रहती है।

PUBG Mobile, BGMI, Free Fire इत्यादि, वीडियो गेम्स में किल्स तथा मर्डर इत्यादि करना काफी ज्यादा आम बात होती है।

युवा अथवा बच्चे जब इन वीडियो गेम्स को खेलते हैं, तो उनके मन मस्तिष्क में यह सारी बातें घूमती रहती है।

परिणाम स्वरुप उनके लिए यह बड़े बड़े अपराध महेज एक खेल के समान हो जाते हैं।

PUBG के अधिक दुष्प्रभाव की बात की जाए तो इसकी काफी सारी दुष्प्रभाव आए दिन सोशल मीडिया पर साफ तौर से देखी जा सकते थे।

किंतु यदि आप चाहे तो आप अभी भी गूगल पर जाकर के इससे संबंधित बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किंतु हम आपको एक किस्सा बता दें कि एक किशोर था। उसकी एक बहुत बुरी आदत थी, वह काफी ज्यादा वीडियो गेम खेला करता था।

मुख्य रूप से पब्जी गेम कि उसे लत लग गई थी। परिणाम स्वरूप तब उसकी माता ने उसे वीडियो गेम ना खेलने की बात कही तो फिर उसने अपनी माता की हत्या कर दी।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष PUBG Mobile वीडियो गेम तथा BGMI से संबंधित काफी सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित कर दी है।

Leave a Comment

Join Telegram