किसानो के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगा फसल बीमा, कृषि मंत्री ने लगाई बीमा कम्पनियों को फटकार

किसान हमारे देश की आत्मा है। उनके बिना ना केवल हमारा देश पूर्णता स्थिर हो जाएगा।

अपितु सफलता के इस मार्ग में जिस रफ्तार से कदम बढ़ा रहा है। वह रफ्तार भी धीमी पड़ जाएगी।

ऐसे में हमारे देश के लिए हमारे किसान भाई कितने ज्यादा जरूरी है? इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।

किंतु आज के इस पोस्ट में हम सभी लोग किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे।

किसानों के लिए आए दिन सरकार के द्वारा जो योजनाएं प्रारंभ की जाती रहती है। उन योजनाओं का लाभ तो उन्हें मिलता ही है।

इसके अतिरिक्त अन्य कंपनियों से भी इन्हें बीमा सुविधा की प्राप्ति होती है।

किसानी, एक कठिन चुनौती

हमारे देश के किसान दिन भर कड़ी धूप में खेतों में काम करते है। अपने मेहनत से और अपने लगन से ही वह खेत से अन्न को उपजाते है।

अक्सर फिल्मों में तथा गानों में किसानों को प्रसन्न तथा समृद्ध बताया तथा दिखाया जाता है। किंतु वास्तविकता में इसका उल्टा होता है।

किसानी का कार्य किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अगर ऐसे में मौसम भी साथ ना दे तो संपूर्ण मेहनत व्यर्थ हो जाती है।

यदि पर्याप्त मात्रा में वर्षा ना हो अथवा आवश्यकता से अधिक वर्षा हो तो फसल नष्ट हो जाती है। इसके अतिरिक्त ओलावृष्टि भी एक गंभीर समस्या है। हमारे देश के किसानों को इन सभी प्राकृतिक आपदाओं से काफी ज्यादा नुकसान होता है।

समाधान

हमारे देश की सरकार के द्वारा काफी सारी योजनाएं प्रारंभ की जाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे देश के किसानों को फायदा पहुंचाना होता है। इन योजनाओं की गिनती की जाए तो इसमें सर्वप्रथम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस योजना में किसानों को आर्थिक सहायता की प्राप्ति होती है। लेकिन इसके अतिरिक्त इन किसान बंधुओं के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है।

सामान्यतः किसानों को, मुख्य रूप से हरियाणा राज्य के किसानों को बीमा सुविधा की प्राप्ति होगी। इससे संबंधित आवश्यक तथा मूलभूत जानकारियां हमारे इस पोस्ट में उपलब्ध है।

गड़बड़ी का रखा गया संज्ञान

नई फसल बीमा कंपनी के द्वारा किए जा रहे गड़बड़ी को मध्य नजर रखते हुए किसानों के हित में एक बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है।

PMFBY योजना के संदर्भ में कृषि मंत्री जेपी दयाल ने अभी कहा है कि 10 दिन में फसल बीमा का पैसा कंपनियों के द्वारा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाना चाहिए।

यदि बीमा कंपनियां ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके ऊपर जुर्माना भी लग जाएगा।

ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की फसलें इस बार पूर्णता खराब हो चुकी थी। जिसके परिणाम स्वरूप किसानों को बहुत ही गंभीर नुकसान हुआ।

हम आपको बता दें कि मुख्य रूप से पिछले साल अर्थात साल 2022 के उन किसानों को बीमा की धनराशि मिलेगी।

जिनकी खरीफ की फसलें बारिश और ओलावृष्टि के परिणाम स्वरूप नष्ट हो चुकी थी।

कितने प्रतिशत का लगेगा जुर्माना?

PMFBY Yojna फसल बीमा कंपनी लोगो कृषि मंत्री के द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि प्रत्येक किसान भाई को, जो भी पात्र है, उनके बैंक अकाउंट में 10 दिन के भीतर बीमा राशि ट्रांसफर कर देनी होगी।

किसी भी प्रकार की लापरवाही यदि बरती जाती है, तो कृषि मंत्री के द्वारा इसके विरूद्ध सख्त कदम उठाएं जाएंगे।

आपको बता दें कि यदि समय पर लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में बीमा धनराशि नहीं ट्रांसफर की जाती है, तो उन्हें 10% का ब्याज देना होगा।

गौरतलब बात है कि इन ब्याज के पैसों को बीमा कंपनियों को सरकार को नहीं देना है।

अपितु उन्हें यह धनराशि लाभार्थी को अर्थात किसान बंधुओं के खाते में ट्रांसफर करना है।

हरियाणा राज्य के किसान प्रतीक्षा में है

बीमा कंपनियों के द्वारा बीमा धनराशि रोकने के परिणाम स्वरूप हरियाणा राज्य के किसानों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि बीमा कंपनियों ने काफी ज्यादा लंबे समय से बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल की बीमा राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर नहीं की है।

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दयाल ने इससे संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवा दी है, कि 10 दिनों के भीतर ही लाभार्थियों के बैंक खाते में बीमा की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

फसल बीमा में अपना नाम कैसे देखें?

यदि आप भी स्वयं का नाम फसल बीमा में चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम सरकार के अधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in को ओपन करना होगा।

इसके पश्चात आपके समक्ष इसका होमपेज प्रस्तुत कर दिया जाएगा। होम पेज पर आपको लिस्ट देखने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इसके पश्चात देश के प्रत्येक राज्य की सूची आपके समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी। जिसमें आपको अपने राज्य का चयन कर लेना है।

राज्य का चयन करने के बाद आपके समक्ष जिले की लिस्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी। जिसमें आपको अपने जिले का चयन करना है।

जिला चुनने के आपको ब्लॉक का चयन कर लेना है। तत्पश्चात आपके समक्ष फसल योजना की लिस्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी।

इस वर्ष की यह धनराशि कब मिलेगी?

जैसा कि इस विषय में सभी लोगों को जानकारी है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 की धनराशि भी किसान बंधुओं के खाते में ट्रांसफर की जानी है।

जिसके लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 की निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के पश्चात सरकार के द्वारा प्रदान की गई जानकारियों की जांच की जाएगी।

तत्पश्चात इसकी सुनिश्चितता प्राप्त हो सकेगी की लाभार्थी को इस योजना के तहत धनराशि प्रदान करनी है अथवा नहीं!

कितनी की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की धनराशि का निर्धारण किया गया है।

अर्थात कपास की फसल के लिए अधिकतम प्रति एकड़ ₹36,282 निर्धारित किए गए हैं।

धान की फसल के लिए ₹37,484 निर्धारित किए गए हैं। यदि बात की जाए बाजरे कि फसल की तो इसके लिए ₹17,639 हैं।

मक्का तथा मुंग के लिए क्रमशः ₹18,742 तथा ₹16,497 निर्धारित किए गए हैं।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष किसानों के लिए लाई गई बीमा योजना के विषय में सारी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाई है।

हमें आशा है कि हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई यह सारी जानकारी आपके लिए हितकारी सिद्ध होगी।

Leave a Comment

Join Telegram