7th pay commission: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी

आप सभी पाठकों का हमारे आज के इस अनुच्छेद में स्वागत है। आज हम फिर से एक बार सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशी की खबर लेकर आए हैं। देखा जाए तो सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए यह साल अभी तक काफी अच्छा रहा है।

लेकिन अब पूरी उम्मीद है कि सरकार द्वारा जो अगली खबर आ रही है उसे सुनने के बाद उनके साल का अंत भी काफी अच्छा होने वाला है। 

चलिए जानते हैं अब अगली कौन सी खुशखबरी सरकार द्वारा मिल रही है। कहते हैं ऊपर वाले के यहां देर है, अंधेर नहीं! यह बात सरकारी कर्मचारियों के लिए बिल्कुल सही साबित हुई है।

ना जाने कब से सभी सरकारी कर्मचारी अपने सिर्फ एक महंगाई भत्ते के बढ़ने का इंतजार कर रहे थे।‌ सितंबर में जाकर सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% तो बढ़ ही गया।

साथ-साथ उनके यात्रा भत्ता यनि ट्रैवलिंग अलाउंस को भी बढ़ा दिया गया। लगातार एक के बाद एक खुशखबरी से सभी कर्मचारी खुश तो थे ही अब इसके बाद उन्हें खुशी मनाने की एक और वजह मिल गई है। 

इस नए खबर के मुताबिक आने वाले महीने दिसंबर तक सभी कर्मचारियों को प्रमोशन भी मिलेगा और उनकी सैलरी भी बढ़ सकती है।

चलिए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से और बताते हैं कि सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों के लिए अगला कौन सा फरमान जारी होने वाला है।

सबसे पहले जान लें महंगाई भत्ता के बारे में यह जरूरी बात

महंगाई भत्ता वह है जो सरकार अपने सभी कर्मचारियों तथा वैसे कर्मचारी जो अब अपने कार्य से रिटायर हो चुके हैं और पेंशन पा रहे हैं, उन्हें दिया जाता है। 

सभी कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले लोगों की एक निश्चित राशि होती है लेकिन इस राशि में साल में दो बार इजाफा करने का नियम है।

ताकि सभी कर्मचारी और पेंशनभोगी इस बढ़ती हुई महंगाई में अपना संतुलन बनाकर रख सकें। क्योंकि अगर यह महंगाई बढ़ती गई।

लोगों की सैलरी या फिर पेंशन पाने वाले लोगों की जो राशि है वह निश्चित रहे तो फिर उन्हें अपना जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रा भत्ता यानि ट्रैवलिंग एलाउंस बढ़ने के फायदे

सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 सितंबर को सरकार द्वारा 4% बढ़ाने के बाद अब जब उनके यात्रा भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी गई है तो अब सभी कर्मचारियों को इसके कई फायदे मिलने वाले हैं 

जैसे कि अब जितने भी सरकारी कर्मचारी हैं उन्हें जो अपने काम के सिलसिले में ऑफिशियल टूर करना होता था।

अब वे इसकी यात्रा तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से भी करने में सक्षम होंगे। इससे पहले सभी कर्मचारी अपनी अधिकारिक यात्रा के लिए दुरंतो एक्सप्रेस या फिर राजधानी एक्सप्रेस का उपयोग किया करते थे।

परंतु अब सभी सरकारी कर्मचारी तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से भी अपने आधिकारिक यात्रा कर सकेंगे।

इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ कर्मचारियों को सरकार द्वारा मिलने वाले सिटी अलाउंस अर्थात जो कर्मचारी शहर में रहते हैं, तो उनके रहने के लिए जो आवास का भुगतान होता है।

उसे ही सिटी अलाउंस कहा जाता है। इसमें भी सरकार द्वारा बढ़ोतरी कर दी गई है ताकि इसमें कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

कर्मचारियों के डीए में हुई बढ़ोतरी

वैसे तो सरकार द्वारा साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाने का नियम है लेकिन एक लंबे समय से इसमें कोई इजाफा नहीं किया गया था।

सभी लोग इसका कारण कोविड़ माहामारी को मान रहे थे, क्योंकि इस महामारी की वजह से देश के हर एक नागरिक के साथ साथ देश की सरकार को भी आर्थिक तंगी सा सामना करना पड़ा रहा था।

जिसकी वजह से सभी कर्मचारी काफी परेशान और नाराज़ थें। स्थिति में सुधार आने के बाद सभी कर्मचारी अपने महंगाई भत्ता जिसमें लंबे समय तक कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

उसे लगातार बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस लगातार‌ हो रहे मांग पर आखिरकार सरकार को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी और सरकार ने 28 सितंबर को यह फैसला सुनाया।

सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी कर दी जाएगी। इसे जुलाई 2022 से लागू किया जाएगा।

दिसंबर तक होगा प्रमोशन

किसी भी कर्मचारी के लिए उनका प्रमोशन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। सभी पूरी लगन और निष्ठा से अपना काम अच्छी तरह से करते हैं, ताकि उन्हें प्रमोशन मिले और उनकी पदोन्नति हो जाए। 

इसके साथ साथ उनकी सैलरी में भी इजाफा हो जाए। इतने दिनों से महंगाई भत्ता और बाकी सभी चीजों पर हो रहे विचार के कारण सभी कर्मचारियों का प्रमोशन अभी तक रुका हुआ है।

लेकिन अब और देर नहीं, दिसंबर तक सभी कर्मचारियों का रुका हुआ प्रमोशन उन्हें मिल जाएगा। प्रमोशन के लिए जितनी भी प्रक्रियाएं होती है वह सभी लगभग पूरी हो चुकी है। 

हर एक कर्मचारी के लिए अलग फाइल बनती है। जिसमें कर्मचारी के बारे में सभी जानकारियां मौजूद होती है।

यानी कि उस कर्मचारी का आत्म मूल्यांकन और अधिकारी समीक्षा। और इसी फाइल के आधार पर ही सभी कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाता है।

कर्मचारियों का सेल्फ एसेसमेंट यानी कि आत्म मूल्यांकन तथा ऑफिसर रिव्यू यानी कि अधिकारी समीक्षा पूरी हो चुकी है।

सभी कर्मचारियों की फाइल पूरी तरह से तैयार है। बस इंतजार है कि फाइलें कब आगे बढ़ेंगी। 

प्रमोशन होने के साथ-साथ सभी कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ना निश्चित है और एक बार जब सैलरी बढ़ गई तो इसका सीधा असर आपकी पेंशन पर होगा।

आप की सैलरी कितनी होगी उसी हिसाब से आपको आपका पेंशन जब आप अपने कार्य से निवृत्त हो जाएंगे तब मिलेगा। 

सबसे बड़ा मुद्दा कर्मचारियों का बकाया DA कब मिलेगा?

सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर जो भी परेशानी थी। वह सरकार द्वारा दूर कर दी गई है।

इसके साथ साथ उनके यात्रा भत्ता को भी बढ़ा दिया गया है लेकिन अब भी एक कारण है जिसकी वजह से सभी कर्मचारी परेशान है।

सभी कर्मचारियों के 18 महीने से जो महंगाई भत्ता बकाया है उस पर अभी तक कोई भी चर्चा नहीं की जा रही है। इसकी वजह से वे सभी चिंता में है,कि पता नहीं उनके 18 महीने का बकाया डीए मिलेगा भी या नहीं?

लेकिन कर्मचारी किसी भी हालात में अपना 18 महीने का डीए जोकि जनवरी 2020 से जून 2021 तक का है, उसे छोड़ना नहीं चाहते। 

इसलिए वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे इस पर अपना कोई निश्चित फैसला सुनाए। आने वाले महीने नवंबर में कैबिनेट सरकार की एक बैठक होने वाली है। 

कर्मचारी संगठन का ऐसा मानना है, कि इस बैठक में कर्मचारियों के 18 महीने से बकाया एरियर के मुद्दे पर जरूर चर्चा होगी। सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया एरियर को देने की सहमति बनेगी।

निष्कर्ष

आज के हमारे इस अनुच्छेद में हमने आप सभी सरकारी कर्मचारियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली एक और खुशखबरी के बारे में बताया।

जिसमें सभी कर्मचारियों का प्रमोशन जो इस महंगाई भत्ते के ना बढ़ने की वजह से अभी तक रुका हुआ था, वह दिसंबर तक उन्हें मिलने वाला है। जो उनके लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगा।

इसके लिए जो भी जरूरी प्रक्रिया आए हैं, वह लगभग पूरी हो चुकी है और अब आशा है कि, दिसंबर तक इसकी पुष्टि भी हो जाएगी।

हमारे इस अनुच्छेद को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद! अब आपसे मुलाकात होगी अपने अगले अनुच्छेद में तब तक के लिए नमस्कार!

Leave a Comment

Join Telegram