7th Pay Commission: DA,TA के बाद सरकार की ओर से एक और घोषणा

नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार फिर से एक बार केंद्रीय कर्मचारियों को देने जा रही है एक बहुत बड़ी खुशखबरी। जिसके बारे में जानकर केंद्रीय कर्मचारी भी हो जाएंगे खुश। अभी कुछ दिन पहले दुर्गा पूजा में केंद्र कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता प्रदान किया गया।

जो कि पहले 34% था और अब बढ़कर 38% हो गया है। इसके बाद दिवाली के समय उन्हें ट्रैवल भत्ता प्रदान किया गया।

पूरा हो गया है सेल्फ असेसमेंट 

महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ ही साथ कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड एवं ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी हो गई है। इसके बाद अब केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन की घोषणा होने वाली है।

प्रमोशन करने के लिए सेल्फ असेसमेंट फॉर्म पहले ही भरा जा चुका है। केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा सेल्फ असेसमेंट फॉर्म भर करके अपने रिपोर्टिंग ऑफिसर को भेज दिया गया है।

दिसंबर तक फैसला आने की उम्मीद

दिसंबर महीने के अंत तक में कर्मचारियों के प्रमोशन का फैसला आ जाने की संभावना है। कर्मचारियों के प्रमोशन के साथ-साथ उनके तनख्वाह में भी बढ़ोतरी हो जाएगी

यह खुशखबरी केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा दी जाएगी। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को जो लाभ प्रदान किए जाते हैं।

उनके बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे। इसके अलावा जो केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीने का डीए एरियर बाकी है, उसके बारे में भी मिली सूचना के बारे में बताएंगे।

साथ ही साथ जनवरी माह में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी होने वाली है, यह भी बताएंगे।

तो बने रहिए हमारे आर्टिकल में अंत तक ताकि हम आपको सारी जानकारियों से अवगत करा सकें। यहां हम आपको ये भी जानकारी देते चलेंगे की कराचारियों की कब और कितनी बढ़ेगी सैलरी

सेल्फ असेसमेंट फॉर्म

केंद्र सरकार द्वारा केंद्र कर्मचारियों को सेल्फ असेसमेंट फॉर्म जून में ही दिया जा चुका था। केंद्र कर्मचारियों को असेसमेंट फॉर्म भरकर अपने रिपोर्टिंग ऑफिसर को देना था।

जिसके बाद ऑफिसर रेटिंग के अनुसार प्रमोशन पर निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियों के लिए अप्रेजल विंडो 30 जून तक खुला था। यह सुविधा सभी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है।

इसका फैसला दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह तक में आने के आसार हैं और इसके तुरंत बाद ही जनवरी के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर से बढ़ेगा।

क्योंकि सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों को एवं पेंशनर्स को महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत प्रदान करती है।

यह सारी प्रक्रिया ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार ही निर्धारित की जाती है।

आपको बताते चलें की इससे पहले दिवाली तोहफा के साथ बढ़ गया ट्रैवल अलाउंस  जिससे कर्मचारियों में ख़ुशी की लहार है।

3% डीए, डीआर बढ़ने के आसार हैं

अभी सितंबर के महीने में ही केंद्रीय कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ा है, जो कि अभी 38% है। इसके बाद जनवरी के महीने में 3% तक महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ने के आसार हैं।

अगस्त के महीने में इंडेक्स द्वारा जारी किया गया नंबर 130.2 दिखा रहा था। अगर आने वाले कुछ महीनों में इंडेक्स द्वारा जारी किए गए नंबरों में और उछाला आ जाता है।

तो केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 3% के हिसाब से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदान किया जाएगा।यह नंबर हर महीने इंडेक्स द्वारा जारी किए जाते हैं।

जिससे केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत कितना प्रतिशत बढ़ाना है।

इसके बारे में केंद्र सरकार विचार करती है। अगर आने वाले जनवरी के महीने में 3% के हिसाब से भी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाया जाएगा।

तो केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को जनवरी 2023 में 41% प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदान की जाएगी।

अलाउंस में भी होगी बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा तनख्वाह के अलावा और भी बहुत सारे अलाउंस प्रदान किए जाते हैं। जो उनकी सुविधा के लिए होते है।

जैसे सिटी अलाउंस, एच आर अलाउंस, ट्रैवलिंग एलाउंस, हेल्थ अलाउंस। इसके अलावा ग्रेच्युटी भी प्रदान किए जाते है। जैसे ही सरकार द्वारा महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी होती है।

वैसे ही सारे अलाउंस एवं ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी की जाती है। अभी कुछ दिनों पहले ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को ट्रैवलिंग एलाउंस में बढ़ोतरी की थी।

ऑटोमेटिक पे रिवीजन सिस्टम

ऑटोमेटिक पे रिवीजन सिस्टम के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को उनके कार्य की कुशलता के अनुरूप ही वेतनमान प्राप्त होगा।

अभी इस तकनीक को शुरू नहीं किया गया है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, कि सरकार इस व्यवस्था को जल्दी शुरू करना चाह रही है।

ऑटोमेटिक पे रिवीजन सिस्टम के अनुसार महंगाई भत्ता जब 50% होगा, तब तनख्वाह में खुद ब खुद पुनरावृति हो जाएगी।

18 महीने का डीए एरियर भी प्रदान किया जाएगा

केंद्रीय सरकार द्वारा कोरोनावायरस के समय केंद्रीय कर्मचारियों के डीए एरियर का पैसा रोक दिया गया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

उन्हें पैसा प्रदान कर दिया जाएगा। जनवरी 2020 से लेकर के जून 2021 तक का डीए एरियर अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं प्रदान किया गया है।

फिलहाल केंद्र सरकार पर इस मामले को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स ने सरकार को पत्राचार के माध्यम से भी सूचित किया है, जिसमें यह बताया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए एरियर का पैसा उन्हें जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।

नहीं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जानकारी के अनुसार अगले महीने कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ मीटिंग होने वाली है।

जिसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। अगर फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के हक में आएगा, तो हर एक कर्मचारी के खाते में लाखों रुपए आएंगे।

कर्मचारी संगठन को भी आशा है कि सरकार द्वारा उनके एरियर का भुगतान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।

निष्कर्ष

हम आशा करते हैं कि हमारा आज का आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमने इस आर्टिकल में केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन के बारे में चर्चा की है।

साथ ही साथ केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले अलाउंस एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बताया है। हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram