7th pay commission: दिवाली तोहफा के साथ बढ़ गया ट्रैवल अलाउंस 

दिवाली आने वाली है और दिवाली में हमारे यहां एक दूसरे को तोहफे देने का और खुशियां बांटने का रिवाज है। ठीक उसी तरह, इस बार केंद्र सरकार भी दिवाली पर अपने कर्मचारियों के लिए 7th pay commission के जरिये बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली भी, खुशियों भरी हो जाएगी।

केंद्रीय सरकार द्वारा यह घोषणा की कि गई है, कि दीपावली में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ‘ट्रैवल अलाउंस में बढ़ोतरी की जा रही है। जिससे अब कर्मचारी सभी जगह के सफर कर पाएंगे। ट्रैवल अलाउंस में बढ़ोतरी हो जाने से कर्मचारी तेजस, राजधानी, दुरंतो इन सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का लुफ्त उठा पाएंगे। 

अभी कुछ ही महीनों पहले कर्मचारियों को सरकार द्वारा डीए और डीआर में 4% की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद दिवाली आते-आते उन्हें एक और नई खुशखबरी दी जा रही है।

 ट्रैवलिंग अलाउंस बढ़ने से सभी कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा।आज हम बात करेंगे अपने आर्टिकल में केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले अलाउंस के बारे में एवं ट्रैवल अलाउंस में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही साथ जानेंगे केंद्रीय सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को और क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जाती हैं तो यह सब जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल में बने रहें और हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े तो आइए जानते हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है अलाउंस:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को तनख्वाह के अलावा बहुत सारे अलाउंस प्रदान किए जाते हैं।

 इसमें से कुछ अलाउंस इस प्रकार हैं, हेल्थ अलाउंस, ट्रैवलिंग अलाउंस, एच आर ए अलाउंस यानी कि होम रेंट अलाउंस, इसके अलावा सरकार द्वारा ग्रेच्युटी एवं प्रोविडेंट फंड भी केंद्रीय कर्मचारियों को प्रदान किया जाता हैं। 

सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों को प्रदान करती है। अभी कुछ दिनों पहले जब केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया गया था उस समय भी ट्रैवलिंग अलाउंस में कुछ बढ़त हुई थी। 

इसके बाद फिर एक बार सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के ट्रैवल अलाउंस में बढ़ोतरी का निर्णय लिया जा चुका है।ट्रैवल अलाउंस केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह का ही भाग होता है। अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है तो ट्रैवल एलाउंस अपने आप बढ़ जाता है।

अभी फिलहाल के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है। कर्मचारियों के अठारह महीनों के सम्बन्ध में लिया गया यह फैसला को भी देखें 7th Pay Commission: खुशखबरी, 18 महीने के एरियर पर बड़ा फैसला

कितनी वृद्धि हुई है ट्रैवल अलाउंस में:

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत प्राप्त हो रहा है। ट्रैवल अलाउंस में भी बढ़ोतरी किया जा चुका है तो यह अलाउंस शहर और ग्रामीण क्षेत्रों पर अलग-अलग प्रकार से प्रदान किए जाते हैं। पेंशनधारियों के जीवन-प्रमाण पत्र जमा करने के सम्बन्ध में ये जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है पेंशनर्स घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे अपना जीवन प्रमाण-पत्र

शहरी क्षेत्र के लिए:

1. लेवल 1 और 2 तक के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ट्रैवल अलाउंस 1350 रुपए एवं महंगाई भत्ता केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

 2. 3 से 8 तक के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ट्रैवल अलाउंस 3600 रुपए एवं महंगाई भत्ता केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

3. 9 एवं उसके ऊपर के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ट्रैवल अलाउंस 7200 रुपए एवं महंगाई भत्ता केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए:

1. लेवल 1 एवं 2 के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ट्रैवल अलाउंस 900 रुपए एवं महंगाई भत्ता केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

2. 3 से 8 के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ट्रैवल अलाउंस 1800 रुपए एवं महंगाई केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

3. 9 से ऊपर के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ट्रैवल अलाउंस 3600 रुपए एवं महंगाई भत्ता केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

मिल सकता है 18 महीने का बाकी डीए एरियर का पैसा:

केंद्र कर्मचारियों का काफी दिनों से रुका हुआ डीए एरियर का पैसा भी दिवाली के बाद मिल सकता है। यह 18 महीने का डीए एरियर कोरोनावायरस के समय से रुका हुआ है। करोना वायरस के समय जब देश में स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। 

हर तरफ मौत का तांडव हो रहा था। उस समय केंद्रीय कर्मचारियों के डीए एरियर के पैसे को सरकार द्वारा फ्रीज कर दिया गया था और आश्वासन दिया गया था की, परिस्थितियां जब अनुकूल हो जाएंगी, तब उनका यह पैसा उन्हें प्रदान कर दिया जाएगा।

इसी से सम्बंधित कर्मचारियों को दिवाली से पहले दी जाने वाले लाभ के बारें में यहां से देखें 7th Pay Commision 2022: केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों के खातों में होगी पैसों की बारिश, दशहरा में दिवाली का आनंद

जिसके लिए केंद्रीय कर्मचारी बहुत दिनों से आस लगाए बैठे हैं। अभी हाल ही में शिव गोपाल मिश्रा जी ने कैबिनेट सचिव के साथ पत्राचार किया, जिसमें उन्होंने आग्रह किया कि कर्मचारियों के बकाए डीए एरियर का पैसा उन्हें जल्द से जल्द दे दिया जाए।

जिसके बाद सरकार ने इस और ध्यान दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिवाली के बाद यह पैसा भी केंद्रीय कर्मचारियों को प्रदान किया जा सकता है। अभी तक इसके बारे में अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

लेकिन अगर केंद्रीय सरकार कर्मचारियों की हक में फैसला ले लेती है तो हर एक कर्मचारी को लाखों रुपए मिल जाएंगे। यह रकम काफी बड़ी है इसीलिए भी सरकार को इस बारे में विचार करने में वक्त लग रहा है l

 लेकिन कर्मचारी संगठन द्वारा यह बातें सामने निकल कर आ रही है, इस बार वह अपना हक लेकर ही मानेंगे।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा ब्याज का पैसा:

यह तो हम सब जानते ही है, कि सरकारी हो या गैर सरकारी कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड का पैसा भी प्रदान किया जाता है। हर वित्तीय वर्ष में इसमें भी बढ़ोतरी होती है। दिवाली के समय कर्मचारियों को उनका पैसा मिल सकता है। 

इस बार कर्मचारियों को 8.1 फ़ीसदी के हिसाब से प्रोविडेंट फंड का पैसा प्रदान किया जाएगा। इस बार दिवाली में केंद्र कर्मचारियों को हर तरफ से पैसा मिलेगा। प्रोविडेंट फंड, ट्रैवल एलाउंस, महंगाई भत्ता यह सब एक के बाद एक केंद्रीय कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले हैं। 

अगर आप यह जानना चाहते है कि आपके प्रोविडेंट फंड में कितना बैलेंस है तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मिस कॉल के जरिए जान सकते है, कि आपके अकाउंट में कितना पैसा है।

 011-22901406 नंबर पर मिस कॉल देते ही आपके पास एक सूचना आएगी , जिसके जरिए आपको यह पता चल जाएगा कि आपके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में कितने पैसे है।

निष्कर्ष:

हम आशा करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्रीय सरकार तनख्वाह के अलावा और क्या-क्या सुविधाएं देती है एवं केंद्रीय कर्मचारियों का ट्रैवल एलाउंस बढ़ गया है इन सब के बारे में हमने इस आर्टिकल में जानकारी प्रदान की है हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram