Cement Sariya Price: मूल्यों में आई भारी गिरावट

पिछले कुछ महीनों से सीमेंट और सरिया के मूल्य में गिरावट देखी जा रही है। जिससे मध्यमवर्गीय परिवार अब बजट में अपना मकान बना पाएंगे। जो लोग भवन निर्माण करना चाह रहे थे, लेकिन सीमेंट और सरिया के मूल्य के घटने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

सीमेंट एवं सरिया के मूल्यों में अक्सर उतार-चढ़ाव बना ही रहता है। सीमेंट सरिया रेत, ईट और बजरी इन सब सामग्रियों की आवश्यकता घर बनाने के लिए होती है।

अगर इनमें से किसी एक सामग्री का भी मूल्य घट जाए, तो आपका घर कम बजट में भी बन जाएगा।

यहां पर सीमेंट और सरिया दोनों के मूल्य में गिरावट आई है और अगर सोच समझकर सही तरीके से घर बनाया जाए तो अभी काफी बचत हो जाएगी।

मध्यमवर्गीय परिवारों का सपना होता है अपना घर बनाने का, लेकिन कुछ महीनों पहले ही सीमेंट और सरिया का मूल्य अचानक से इतनी तेजी से बढ़ गया था, कि घर बनाने का सपना अधूरा रह गया था।

लेकिन जिन लोगों ने भी अपने घर बनाने के सपने को अधूरा छोड़ दिया था वह इस मौके का लाभ उठा कर के जल्द से जल्द अपने घर बनाने के काम का शुभारंभ कर सकते हैं।

तो बने रहिए हमारे आर्टिकल में और जानिए की सीमेंट और सरिया के मूल्य में क्यों गिरावट हो गई है।

यूपी वालों के लिए घर बनाना कैसे होगा आसान?

घर बनाने के लिए कोई भी व्यक्ति सबसे पहली प्राथमिकता मजबूती को देता है।

जिसके अंतर्गत लोग सही सरिया एवं सही सीमेंट का इस्तेमाल करके घर को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी भी इसमें आराम से रह सकें।

घर बनाने के लिए बहुत सारे सामग्रियों की आवश्यकता होती है, परंतु उतनी ही जानकारी भी होनी चाहिए। आप जो सीमेंट इस्तेमाल कर रहे हैं वह किस कंपनी का है ।

आप जो सरिया इस्तेमाल कर रहे हैं वह किस कंपनी द्वारा बनाया गया है और उसकी मजबूती कैसी है।

अब घर बनाने की सारी जानकारियां और सरिया से लेकर के सीमेंट के बारे में सब कुछ अखबार, आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं।

वहां पर आपको हर कंपनी के बारे में सही जानकारी मिल जाएगी।

अगर हम बात करें सीमेंट की तो 400 बोरी वाला सीमेंट अब ₹380 में मिल रहा है जिसमें ₹20 प्रति बोरे के हिसाब से गिरावट देखी गई है।

इसके अलावा अगर आप ब्रांडेड कंपनी के सीमेंट लेते हैं तो उनमें भी प्रति बोरी आपको 10 से ₹20 तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

लगभग 6 महीने पहले सीमेंट और सरिया के दाम में काफी बढ़त थी। लेकिन अभी हाल से सीमेंट सरिया के दाम लगातार नीचे गिर रहे हैं।

दिवाली के पहले भी सीमेंट और सरिया के दाम गिरे थे, लेकिन वह दिवाली के बाद फिर बढ़ गए थे।

सही सीमेंट की पहचान कैसे करें?

बाजार में जिस भी कंपनी का सीमेंट हमें प्राप्त होता है वह सब अच्छा ही होता है। सीमेंट दो प्रकार के मार्केट में उपलब्ध है एक ब्रांडेड एक नॉन ब्रांडेड

अब आप घर बनाने के लिए ब्रांडेड सीमेंट का ही उपयोग करेंगे। सीमेंट लेने से पहले आपको उसका उत्पादन कब हुआ था और उसका मैन्युफैक्चरिंग डेट देख लेना चाहिए।

मैन्युफैक्चरिंग डेट हर सीमेंट बोरी के ऊपर लिखा रहता है। ज्यादा पुराना सीमेंट घर में इस्तेमाल करने से आपको परेशानियां होंगी। कुछ दिनों बाद वह झड़ने लगेगा।

इसीलिए मैन्युफैक्चरिंग डेट से 3 महीने के अंदर अंदर सीमेंट का उपयोग करना चाहिए। अगर इस प्रकार का सीमेंट आप अपने घर में लगाते हैं तो उस सीमेंट से आपके घर को मजबूती प्रदान होगी ।

नए सीमेंट में सरिया और कंक्रीट को पकड़ने की शक्ति अधिक होती है। सीमेंट जितना पुराना होता है उतना ही उसकी शक्ति कम हो जाती है। 

सीमेंट में 43 ग्रेड के सीमेंट का उपयोग भवन निर्माण के लिए उपयुक्त माना जाता है। सीमेंट में 53 ग्रेड का सीमेंट भी पाया जाता है।

सीमेंट की गुणवत्ता कैसे जानें?

अगर सीमेंट को छूने से आपको ठंडक का एहसास हो तो सीमेंट अच्छी गुणवत्ता वाला है। सीमेंट को छूने से अगर चिकनाहट महसूस हो तो सीमेंट अच्छी गुणवत्ता वाला है।

सीमेंट पर अगर पानी डालें और वह डूबने की बजाय तैरने लगे तो सीमेंट अच्छी गुणवत्ता वाला है। नमी के कारण सीमेंट में गांठ पड़ जाती हैं तो वह सीमेंट आप बिल्कुल ना इस्तेमाल करें।

सरिया से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

लगभग 4 महीने पहले सरिया के भाव में भी काफी बढ़त हुई थी। सरिया का भाव इसी साल 90000 रुपए प्रति टन से लेकर के 93000 रुपए प्रति टन पर पहुंच गया था।

लेकिन साल के आखिर नवंबर, दिसंबर के महीने में सरिया के दाम में काफी तेजी से गिरावट देखी गई है। हर साल नवंबर, दिसंबर में सरिया के कीमतों में गिरावट होती है।

लेकिन इस वर्ष सरिया के भाव बहुत कम हुए हैं। जो भवन निर्माण करने वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी।

मध्यम वर्गीय परिवार में 1000 स्क्वायर फीट का घर बनाने के लिए लगभग डेढ़ से दो टन सरिया का इस्तेमाल किया जाता है। सरिया का इस्तेमाल घर को मजबूती प्रदान करने के लिए किया जाता है।

फाउंडेशन से लेकर के छत की ढलाई, पिलर, सीढ़ियां इन में आप अच्छी क्वालिटी का सरिया लगाएंगे तभी जाकर आपके घर को मजबूती प्रदान होगी और आपका घर सालों साल तक टिका रहेगा।

आपको मार्केट में अलग-अलग कंपनी के सरिये मिलेंगे। कुछ सरिया लोकल मार्केट में भी मिलते हैं जो कबाड़ वाले लोहे को पिघलाकर बनाया जाता है। आपको सरिया की पहचान सही तरीके से करनी होगी।

किस प्रकार के सरिया का उपयोग करें?

सरिया चार प्रकार के होते हैं। घर बनाने के लिए आप Fe-500 सरिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर बनाने के लिए ब्रांडेड सरिया का ही चुनाव करें।

अगर आप अच्छी कंपनी का सरिया लेंगे तो आप देखेंगे की सरिया में लचीलापन बहुत ही ज्यादा है। ब्रांडेड सरिया पूरी तरह से मुड़ जाएगा लेकिन टूटेगा नहीं।

इसके अलावा लोकल सरिया जो कबाड़ से बने होते हैं उन्हें आप थोड़ा सा मोड़ लेंगे तो वह चटकने लगेंगे।

लोकल सरिया में कार्बन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है इसीलिए उन में लचीलापन नहीं होता है। ब्रांडेड सरिया भूकंप रोधी होता है।

घर बनाने में 8 एमएम से शुरू होकर के 16 एमएम तक के सरिया का इस्तेमाल किया जाता है।

वैसे तो सरिया 8 एमएम से लेकर के 40 एमएम तक का बाजार में मिलता है जो कि पुल, बहुमंजिला इमारत और बड़े कंस्ट्रक्शन में काम आता है।

फिलहाल लोकल सरिए का मूल्य 40,000 से लेकर के 50,000 तक है। वहीँ ब्रांडेड सरिया का मूल्य 45,000 से लेकर के 60,000 हजार तक है।

आपको ब्रांडेड सरिए के साथ एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जिसमे आपको सरिया से जुडी सारी जानकारी मिलेगी ।

निष्कर्ष

हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आज आपको सीमेंट और सरिया से जुड़ी सारी जानकारियों से अवगत कराया है। फिलहाल सीमेंट और सरिया के मूल्यों में भारी गिरावट हो गई है।

तो जो लोग भवन निर्माण करने का सोच रहे थे उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। सीमेंट और सरिया के दाम गिर जाने के कारण कम बजट में गृह निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram