Petrol Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कम हुआ कच्चे तेल का दाम  

हर दिन जो भी तेल कंपनियां हैं वो भारत के अलग-अलग शहरोँ में पेट्रोल डीजल के प्रतिदिन का मूल्य साझा करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसके विपरित पेट्रोल का मूल्य पहले जैसा ही है। पेट्रोल के मूल्य में कोई कमी नहीं हुई है।

अगर बात करें आज के दिन की तो पेट्रोल एवम डीजल के मूल्यों में कोई फेर बदल नहीं हुआ है।

हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुत दिनों पहले ही कच्चे तेल के दामों में परिवर्तन हुआ है, लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम जस के तस हैं इनमे कोई तब्दीली नहीं हुई है।

एक्साइज ड्यूटी में हुई थी कटौती

सरकार ने मई के महीने में इस वर्ष पेट्रोल एवम डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया था. उसके बाद से हर शहर में जो नए रेट आए थे वो अभी भी बिना परिवर्तन के बरकरार है।

अगर बात करें दिल्ली शहर की तो यहां पर आपको डीजल 89.62 पर लीटर मिलेगा जो मई के महीने से अभी तक स्थिर है।

इसके बाद बात करते हैं पेट्रोल की कीमत की तो वो भी बिना किसी बद्लाव के मई वाले मूल्य पर उपलब्ध है जो 96.72 पर लीटर है।

इसके बाद अगर हम बात करें अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तो उसमें लगातार कमी देखने को मिली है।

अब बात कर लेते हैं आज की तो कच्चे तेल में ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 83.63 डॉलर प्रति बैरल उपलब्ध है।

इसके साथ ही अगर बात करें WTI क्रूड ऑयल की दाम की तो यह आपको 76.28 डॉलर प्रति बैरल उपलब्ध हो जाएगा।

इस तरह कच्चे तेल के रेट में कमी के बाद अगर हम बात करें हमारे देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों की तो इसमें कोई परिवर्तन आज सुबह तक देखने को नहीं मिला है।

देश के प्रत्येक शहर में जो कीमतें पहले थी वो कच्चे तेल के रेट में कमी के बाद भी वही है। कुछ बदलाव नहीं किए गए हैं। कच्चे तेल के अलावा आज LPG सिलेंडर के दामों में भी कमी आई है. 

किस शहर में क्या है पेट्रोल डीजल का रेट?

यदि हम बात करें देश के चार बड़े नगरों की तो आज मुंबई में पेट्रोल आपको 106.31 रुपए में एक लीटर मिल रहा है और वहीं बात करें डीजल के मूल्य की तो वह 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

इसके बाद अगर कोलकाता महानगर की तो यहाँ आपको पेट्रोल 106.03 रूपये प्रति लीटर में मिल जायेगा और डीजल का रेट है 92.76 रूपये प्रति लीटर।

इसके बाद बारी आती है चेन्नई की तो यहाँ पर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

वहीं दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल सब्सिडी योजना में कैसे करें आवेदन इसके बारे में भी जानना आपके लिए बहुत जरुरी है.

कुछ और शहरों में डीजल पेट्रोल के रेट जानिए

अगर बात करें एनसीआर के कुछ खास शहरों के रेट की तो नोएडा में पेट्रोल प्रति लीटर 96.57 रुपए मिल रहा है, वहीं डीज़ल का प्रति लीटर रेट है 89.96 रुपए।

इसके बाद फरीदाबाद में पेट्रोल 97.49 रुपए प्रति लीटर मिल जायेगा और डीज़ल के लिए आपको 90.35 रुपए प्रति लीटर के देने होंगे।

इसके बाद लखनऊ में पेट्रोल आपको मिलेगा 96.57 प्रति लीटर और डीजल मिलेगा 89.76 रुपए प्रति लीटर।

फिर अगर हम गुरुग्राम में देखें तो यहाँ पर पेट्रोल 97.18 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इसके साथ डीज़ल के लिए आपको प्रति लीटर 90.05 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

इसके साथ अगर चंडीगढ़ की बात करें तो यहाँ आपको पेट्रोल 96.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है और डीज़ल 84.26 रुपए प्रति लीटर।

इसके साथ ही अगर हम गाजियाबाद की तरफ रुख करें तो यहाँ पर पेट्रोल का मूल्य 96.58 रुपए प्रति लीटर है और डीजल यहाँ 89.75 रुपए प्रति लीटर मिल जायेगा।

हर दिन सुबह में सार्वजनिक किया जाता है नया रेट 

पेट्रोल और डीजल की कंपनियां हर रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट लोगों के साथ साझा करती है। इसे आप स्वयं भी टेक्स्ट मैसेज द्वारा पता कर सकते हैं।

कैसे पता करें अपने शहर का पेट्रोल डीजल का रेट 

अगर आप हर रोज अपने शहर के पेट्रोल डीजल का रेट पता करना चाहते हैं तो बहुत आसान प्रक्रिया के द्वारा आप यह जान सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने शहर का आरएसपी कोड लिखकर इस नंबर पर 9224992249 एसएमएस द्वारा भेजना होगा।

उसके बाद आपको एसएमएस के द्वारा आपके शहर में पेट्रोल डीजल का आज रेट क्या है, वह बता दिया जायेगा।

हर राज्य का पेट्रोल डीजल का रेट टैक्स के कारण अलग-अलग होता है. आप आरएसपी कोड द्वारा अपने राज्य का पेट्रोल डीजल का प्राइस हर दिन बहुत आसानी से चेक कर सकते हैं।

अगर आप अपने शहर का आरएसपी कोड जानना चाहते हैं, तो हमने नीचे लिस्ट उपलब्ध कराई है. आप उसमें चेक कर सकते हैं।

1.मुंबई का आरएसपी कोड है 108412

2. दिल्ली का 102072

3. नोएडा -155444

4. फरीदाबाद -102287

5. अम्बाला -102049

6. भोपाल -169398

7. अगरतल्ला -15985

8. गुआहाटी -159571

9. जयपुर -123743

10. चंडीगढ़ -102790

11. इम्फाल -159875

12. गांधीनगर – 218671

13. शिमला – 109295

14. पोर्ट ब्लेयर – 220191

15. लखनऊ -155054

16. रांची -166751

17. पटना -166873

18. जल्लेंदर -108743

19. गुड़गांव -102082

20. कोलकाता -119941

21. त्रिवानपुरम -124923

22. चेन्नई -133593

23. दमन -177747

24. विशाखापत्तनम – 127290

25. इटानगर – 16064

26. बंगलौर – 118219

27. गाजियाबाद – 154410

28. देहरादून -161143

29. आइजल – 160181

30. भुवनेश्वर – 124305

31. गंगटोक – 159289

32.सिलवासा – 112114

33. लेह – 194259

34. श्रीनगर – 109536

35. विजयवाड़ा – 127611

36. कोहिमा – 160154

37. हैदराबाद – 134483

38. जम्मू – 108726

39. पंजी – 125676

40. पांडिचेरी – 135299

41. शिलांग – 159828

42. रायपुर – 169751

इस तरह ऊपर बताए गए आरएसपी कोड के माध्यम से आप बहुत ही आसानी से अपने शहर के हर दिन के पेट्रोल डीजल के रेट जान सकते हैं।

निष्कर्ष:

आज हमने आपको अपने लेख के माध्यम से पेट्रोल डीजल के रेट के बारे में बताया और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में जो कमी आती है उसके बारे में भी चर्चा की है।

इसके साथ ही हमने आपको यह भी जानकारी दी की आप किस प्रकार अपने शहर के पेट्रोल डीजल के प्रतिदिन के नए रेट जान सकते हैं।

साथ ही साथ हमने हर शहर के आरएसपी कोड से भी आपको अवगत कराया है। हम आशा करते हैं की हमारा यह प्रयास आपके लिए लाभकारी होगा। इस तरह के और विषयों पर जानकारी हेतु आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें। धन्यवाद !

Leave a Comment

Join Telegram