Sariya Cement Rate: भवन निर्माण करें शुरू, सरिया के मूल्य में आई गिरावट

अब आप अपने सपनों का घर जल्द से जल्द तैयार करें, क्योंकि सरिया के मूल्य में भारी गिरावट आ गयी है। अगर आपने भी अपना घर बनाने का सपना देखा है तो अब उस सपने को सच करने का वक्त आ गया है। अभी सरिया के मूल्य में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, साल के अंतिम महीने में सरिए का भाव बहुत तेजी से नीचे आ रहा है।

मकान बनाने के लिए बहुत सारी सामग्रियों की आवश्यकता होती है परंतु जब हम शुरुआत करते हैं तब सरिया, सीमेंट,बजरी, रेत इन सब चीजों की आवश्यकता हमें सबसे पहले होती है।

इन सब सामग्रियों में सरिया सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आसान शब्दों में कहें तो सरिया ही घर बनाने की रीढ़ है।

आप सरिया और सीमेंट की क्वालिटी जितनी अच्छी रखेंगे आपका घर उतना ही मजबूत बनेगा। कोई भी मध्यम वर्गीय परिवार घर यह सोचकर बनाता है कि इसमें उनका बुढ़ापा तो अच्छे से कटे और उनके आने वाली पीढ़ी भी इस घर में आराम से रह सकें।

प्रत्येक वर्ष सरिए का मूल्य नवंबर के महीने में गिरता है लेकिन नए साल आते-आते उसमें उछाल देखने को मिल जाती है।

इसी साल अप्रैल में सरिए का मूल्य लगभग 94,000 रुपए प्रति टन हो गया था जिसमें जीएसटी भी 18% लगी हुई थी।

अभी ब्रांडेड सरिए का मूल्य 45,000 रुपए प्रति टन से लेकर के 50,000 रुपए प्रति टन तक हो गया है जिसमें 18% जीएसटी जुड़ी रहती है। वही नॉन ब्रांडेड सरिया 40,000 रुपए प्रति टन के हिसाब से मिल रहे हैं।

आज हम अपने आर्टिकल के द्वारा आपको सरिया से जुड़ी सारी जानकारियां से अवगत कराएंगे और साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि आप इस साल कैसे कम लागत में अपने सपनों का घर बना सकते हैं? , सही सरिया की पहचान कैसे करें? बाजार में कौन सरिया होता है सबसे अच्छा, तो चलिए जानते हैं।

घर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें

घर बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने मकान का नक्शा बनवाएं, आप नक्शा किसी सिविल इंजीनियर से बनवाया जो कि बताएगा आपके जमीन में किस तरह का कंस्ट्रक्शन सही होगा और घर बनाने से जुड़ी बहुत सारी और भी जानकारियां आपको देगा।

सिविल इंजीनियर आपको बजट में घर बनाने का नक्शा तैयार कर देगा। नक्शा बनवाने से घर बनवाने वक्त कोई भी परेशानी का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।

बिना नक्शे के घर बनाने से अक्सर घर में तोड़फोड़ करना ही पड़ता है जिससे आपके ही पैसे और सामान का नुकसान होगा।

इंजीनियर आपको एक अनुमान बता देगा कि आपके नक्शे के अनुसार घर बनाने में इतना सीमेंट, सरिया और कुछ आवश्यक सामग्री लगेगी। जिससे आप को एक अंदाजा हो जाएगा कि आपका बजट कितना होगा।

आजकल कुछ लोग वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी मकान निर्माण करवाते हैं जैसे मेन गेट कहां होना चाहिए? रसोई घर कहां होना चाहिए? वॉशरूम कहां होना चाहिए?

इन सब की चिंता करने की आपको जरूरत नहीं है सिविल इंजीनियर बिल्कुल सही तरीके से आपके घर का नक्शा तैयार कर देगा।

अगर आप कुछ एक्सपर्ट लोगों की मदद लेंगे तो आपको घर बनवाने में मदद मिल जाएगी, क्योंकि घर अकेले नहीं बनता इसके लिए बहुत सारी जानकारियां और सही कंस्ट्रक्शन की आवश्यकता होती है।

नक्शा बनवा लेने के बाद दूसरी सबसे जरूरी बात कि आप घर बनाने में लगने वाली सामग्री के बारे में सही जानकारी इकट्ठा करें

अगर आप पहले थोड़ी मेहनत कर लेंगे तो घर बनवाते समय आपको बहुत ही सुविधा हो जाएगी।

बाजार में आपको ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दो तरह के सरिया मिलेंगे, तो आप ब्रांडेड सरिए का ही चुनाव करें, क्योंकि ब्रांडेड सरिया भूकंप रोधी होते हैं।

ब्रांडेड सरिया की कंपनी द्वारा आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जिसमें इस बात की चर्चा होगी कि सरिया को बनाते वक्त किस तरह के सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है।

बाजार में मिलने वाला नॉन ब्रांडेड सरिया तो आपको थोड़ा सस्ता पड़ेगा,लेकिन वह घर बनाने के लिए सही नहीं है।

नॉन ब्रांडेड सरिया को कबाड़ वाले लोहे का इस्तेमाल करके बनाया जाता है और इसमें जंग बहुत जल्दी लग जाता है।

इस में कार्बन की मात्रा ज्यादा होती है। जैसे ही आप कबाड़ वाले लोहे से बने सरिया को मोड़ना चाहेंगे वह मुड़ने के बजाय टूट जाएगा। जबकि ब्रांडेड सरिया में ऐसा नहीं होता है। ब्रांडेड सरिया में जंग नहीं लगता है।

घर बनाते समय सरिया को पिलर, छत, घर की सीढ़ियां, इन सब जगह पर मोड़ना ही पड़ता है। अगर आप लोकल ब्रांड के सरिया अपने घर में इस्तेमाल करेंगे तो बाद में आपको परेशानी होगी।

अगर आप 1000 स्क्वायर फिट का घर बनवा रहे हैं तो आपको लगभग 2 टन सरिया की आवश्यकता होगी।

घर की फाउंडेशन से सरिया का इस्तेमाल शुरू हो जाता है जो की छत की ढलाई पर जाकर ही खत्म होता है।

ब्रांडेड सरिया आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा लोकल सरिया से, लेकिन आपको सालों साल आपके मकान की मजबूती बनी रहेगी।

Sariya Cement Rate News को बेहतर ढंग से जानिये और बहुत कम पैसों में अपना घर बनाएं।

सरिया कितने प्रकार के होते हैं?

सरिया मुख्यता चार प्रकार के होते हैं लेकिन घर बनाने के लिए लोग Fe-500 नंबर के सरिया का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो बाजार में Fe-415, Fe-500, Fe-550, Fe-600 नंबर के सरिया उपलब्ध है।

इसके साथ ही साथ आपको घर बनाने के लिए 8 एमएम से 16 एमएम तक के सरिया की आवश्यकता होगी। वैसे तो बाजार में 8 एमएम से लेकर के 40 एमएम तक के सरिया बिक्री होती है जो कि बहुमंजिला इमारत, बड़े-बड़े अस्पताल, रेस्टोरेंट्स,पुल, बड़े स्कूल, कॉलेज इन सब को बनाने के लिए किया जाता है। 

Sariya Cement Rate Today जानिये की कैसे औंधे मुँह गिरा सरिया सीमेंट का दाम पूरी जानकारी यहां से मिलेगी।

अगले साल दाम बढ़ने के आसार

अगर आपने घर बनाने की योजना को अभी शुरू नहीं किया तो कहीं आपको पछताना ना पड़े, क्योंकि कुछ दिनों तक ही यह मंदी का दौर चलेगा।

उसके बाद सरिया के दाम में अचानक से तेजी आ जाएगी। इसीलिए जितना जल्दी हो सकता है आप अपने गृह निर्माण का कार्य चालू कर दें।

जिससे आपके बजट के अंदर आपका घर तैयार हो जाए। अगर आप अभी अपने भवन निर्माण का कार्य शुरू कर देते हैं तो आप अभी के रेट के हिसाब से ही सरिया ले लेंगे। तो जल्दी करें और इस समय का लाभ उठाएं।

Sariya Cement Rate तहत ये जानना बहुत जरूरी है की सरिया सीमेंट के दाम में आई भारी गिरावट कितना फायदेमंद है. यहां से मिलेगी पूरी जानकारी।

सही सरिया की पहचान कैसे करें

सही सरिया की पहचान उसके रंग से भी होती है अगर आपके सामने जो सरिया है वह रंग में थोड़ा फीका और पुराना दिख रहा है तो वह गलत क्वालिटी वाला सरिया है।

पुराना और जंग लगा हुआ सरिया कभी भी घर बनाने के लिए इस्तेमाल ना करें।

हर एक कंपनी के ब्रांडेड सरिया का वजन लगभग समान ही होता है।

हमेशा ब्रांडेड शॉप से ही सरिया लें। वहां आपको सरिया लेने के साथ ही साथ सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जिससे आपको सही सरिया ही प्राप्त होगा।

निष्कर्ष

हमने आज अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको सरिया से जुड़ी कुछ जानकारियां से अवगत कराया है ताकि आप अपने भवन निर्माण का कार्य यथाशीघ्र शुरू कर सकें।

अभी सरिया के मूल्य में अचानक से भारी गिरावट देखने को मिल रही है जिससे जो भी घर बनाने का सपना देख रहे थे वह अब उसे जल्द से जल्द पूरा कर सकते हैं, क्योंकि मध्यम वर्गीय परिवार कम बजट में अपना घर बनाना चाहते हैं और अभी सरिया के मूल्य में आई इस गिरावट को देखते हुए, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

आप सही सरिया की पहचान कैसे करें यह भी हमारे आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया गया है।

हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram