Latest Update on 7th pay Commission: कब और कितनी बढ़ेगी सैलरी

लंबे समय से जो केंद्र के सरकारी कर्मचारी Dearness allowance यानी कि महंगाई भता और  Dearness Relief यानी कि महंगाई राहत के बढ़ने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि केंद्र सरकार ने इसकी पुष्टि कर दी है कि यह कब बढ़ने वाला है। जल्द ही प्रधानमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा फैसला लिया जाने वाला है।

आखिर कितनी बढ़ोतरी होने वाली है DA में?

ऐसा माना जा रहा है कि बहुत ही जल्द सरकार महंगाई भत्ता की दर को 34% से बढ़ाकर 38% करने वाली है। वे सभी कर्मचारी जो सेवा से निवृत अर्थात रिटायर हो चुके हैं उनके भी 7th  पे कमिशन में कुछ इसी प्रकार के वृद्धि की आशा की जा रही है।  

अवश्य पढ़ें:

जानिए DA में कैलकुलेशन कैसे किया जाता है?

ऐसे तो सरकार हर 6 महीने में DA में कुछ और कुछ सुधार करती ही है। लेकिन जो DA  कैलकुलेशन करने का फार्मूला है वह 2016 से पहले तक कुछ और था। 2016 के बाद इस फार्मूले में बदलाव आया और तब से इसी फार्मूले का इस्तेमाल करके DA में कैलकुलेशन होता है।

इसी फार्मूले का इस्तेमाल करके केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को DA देती है ।  इसे ऐसे समझा जा सकता है। मान लीजिए कि पिछले 12 महीने का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इतना है- base year 2001=100-115.76/ 115.76X100 और जो कर्मचारी पब्लिक सेक्टर में काम करते हैं उनका फार्मूला कुछ अलग है जो इस प्रकार है। 3 महीने का ऑल इंडियन कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का औसत base year-2001=100-126.33/126.33X100

जाने कितनी बढ़ेगी आपकी आय

पहले केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते का दर 34%रखा था किंतु अब उनके नए फैसले के आधार पर मूल वेतन 38% कर दिया गया है। यानी कि इसमें 4% का मुनाफा हुआ है। जिससे सभी कर्मचारियों की आय पर अच्छा असर पड़ने वाला है।

सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ते और DR में बदलाव करती है ताकि इस महंगाई में सभी कर्मचारी अपना संतुलन बनाए रखें। सरकार अपने सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के बारे में सोच कर यह निर्णय लेती है ताकि इस बढ़ती हुई महंगाई का उनकी वेतन और पेंशन की वजह से ज्यादा प्रभाव ना पड़े।

इस महीने मिल सकते हैं ज्यादा पैसे

सितंबर का महीना केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। क्योंकि केंद्र के सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में बहुत ही जल्द बढ़ोतरी होने वाली है। AICPI यानि कि All India Consumer Price Index के आकलन को अगर देखा जाए तो यह बात बिलकुल स्पष्ट है कि 7th pay commission DA में 4% की बढ़त हुई है। जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

अगर खबरों की मानें तो बहुत ही जल्द 28 सितंबर को एक केंद्रीय सरकार की बैठक होने वाली है जिसमें इस बात की औपचारिक पुष्टि होने वाली है। तो हो सकता है कि आने वाले सितंबर में आपकी आय आपकी आशा से कुछ ज्यादा ही मिले।

पिछला बकाया भी मिल सकता है

जैसा कि आप सब जानते हैं कि 1 जुलाई 2022 से कर्मचारियों का नया महंगाई भत्ता लागू हो गया है। इसका मतलब है कि आपको पिछले महीनों का पैसा हो सकता है कि एरियर के रूप में दिया जाए। अगर ऐसा हुआ तो उम्मीद है कि आपको आपके अकाउंट में इस राशि को जोड़ कर आपकी आय भेजी जाएगी।

DA और DR में अंतर भी जान लें

DA और DR दोनों ही हर साल में छह- छह महीने के अंतराल में बढ़ाए जाते हैं इसका अर्थ है कि DA और DR दोनों हर साल दो बार बढ़ाए जाते हैं। यह दोनों भत्ते ही लोगों को बढ़ती महंगाई से बचाने के लिए दिए जाते हैं क्योंकि महंगाई दिन-ब-दिन इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं.

अगर कर्मचारियों के वेतन उतने ही रहे और महंगाई बढ़ती चली गई तो कर्मचारियों को इस बढ़ती महंगाई में संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल होगा।

अतः इस महंगाई से बचाने के लिए ही सरकार अपने कर्मचारियों को और साथ ही साथ पेंशन भोगियों को DA और DR देती है। और इन दोनों में एक और फर्क यह है कि DA कर्मचारियों को तथा DR पेंशन भोगियों यानी कि जो अपने काम से रिटायर हो गए हैं उनको दिया जाता है।

महंगाई भत्ता किस पर निर्भर करता है 

आप सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जिस पर निर्भर करता है वह है All India Consumer Price Index अर्थात अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक। इसी की वजह से आप सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होती है।

इस साल के बीते जुलाई माह में आप सभी कर्मचारियों के DA  में 4 फ़ीसदी का मुनाफा किया गया था। जिसके बाद आप सभी कर्मचारियों को 38% के हिसाब से महंगाई भत्ता यानी कि 7th pay commission मिल रहा है। 

DA के कैलकुलेशन में बदलाव

DA के कैलकुलेशन का तरीका श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा निर्धारित किया जाता है। इस मंत्रालय ने पिछली बार 2016 में DA के कैलकुलेशन में बदलाव किए थें।

सभी मजदूरों के लिए एक मजदूरी दर सूचकांक पारित की गई है। श्रम मंत्रालय के द्वारा यह बात कही गई है कि base year 2016=100 के साथ विश्व संसाधन संस्थान यानी कि world resource institute की नई श्रृंखला के अनुसार base year 1965-63 की पुरानी श्रृंखला की जगह लेने वाली है।  हो सकता है कि फिर से अगले साल में महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाए।

निस्कर्ष: 

आज के अपने  इस अनुच्छेद में हमने आप सभी को सेवंथ पे कमिशन डीए से जुड़ी सभी जानकारियां दी है इसके साथ ही साथ आपकी आय किस महीने में बढ़ेगी कितनी बढ़ेगी और इसके अलावा DA और DR से जुड़ी और भी कई जानकारियां दी है।

हम उम्मीद करते हैं कि इन सभी जानकारियों से आपको काफी फायदा होगा और आपने हमारे इस अनुच्छेद को पसंद किया होगा अब हम आपसे मिलेंगे अपने आने वाले अगले अनुच्छेद में तब तक के लिए अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें, नमस्कार!

Leave a Comment

Join Telegram