E-Sharm Card: खाते में आ रहे हैं 2000 रुपए 

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए ई श्रम कार्ड किसी वरदान से कम नहीं है। यह पूरे देश में मान्य है। यह कार्ड असंगठित क्षेत्र से आने वाले सभी मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

इस कार्ड द्वारा आर्थिक सहायता तो प्राप्त होती है साथ ही साथ और बहुत सारी चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ मजदूर वर्ग को प्राप्त हो जाता है।

अब ई श्रम कार्ड में कार्ड धारियों को 2000 रुपए भेजे जा रहे हैं। जिसे आप ई इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर के चेक कर सकते हैं।

अगर आपके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है कुछ गलतियों के कारण कभी-कभी लाभुकों का पैसा रुक जाता है जैसे ही आप अपनी गलतियों का सुधार करेंगे,

आपका पैसा फिर से मिलने लगेगा। तो आप हमारे इस आर्टिकल में बने रहे, हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने पैसे कैसे चेक करें।

इसके अलावा यह भी बताएंगे कि आपके पैसे किन कारणों से रुके हुए हैं। तो बने रहिए हमारे आर्टिकल में और पाइए संपूर्ण जानकारी ई श्रम कार्ड के बारे में।

ई श्रम कार्ड क्या है?

असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूरों के लिए यह कार्ड बनाया गया है। जो आधार कार्ड की तरह 12 अंको की होती है।

कार्ड से असंगठित क्षेत्र के मजदूर पूरे देश में कहीं भी लाभ ले सकते हैं। अब इस कार्ड को राशन कार्ड से भी जोड़ा गया है। जिससे मजदूर देश में कहीं पर भी अपना राशन आसानी से ले पाएंगे l

कार्ड में लाभुकों को 500 से लेकर के 1000 तक की राशि दी जाती थी। परंतु अभी कार्ड में 2000 रुपए की राशि आना शुरू हो गई है l

बैंक में ई श्रम कार्ड का पैसा कब आता है?

इसका पैसा 1 तारीख से लेकर के 10 तारीख के अंदर सभी लाभुकों के बैंक पासबुक में भेज दिया जाता है।

अगर आपका पैसा सही समय पर आपके पास नहीं पहुंच रहा है तो आपको इसकी आधिकारिक पोर्टल पर जाना चाहिए और वहां कुछ आसान प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अपने पैसे का स्टेटस आसानी से जान सकते हैं।

हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको इस बारे में सारी जानकारियों से अवगत कराएंगे।सबसे पहले आप ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। eshram.gov.in 

१ उसके बाद आप के सामने एक होम पेज आ जाएगा।

२ आप वहां पर ‘नो योर पेमेंट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

३ फिर अपने श्रम कार्ड के नंबर को दर्ज करें।

४ तत्पश्चात सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

५ इसके बाद सामने स्क्रीन पर पूरी जानकारी आ जाएगी।

६ अब आप अपनी जानकारी को डाउनलोड कर लें।

ई श्रम कार्ड से मिलने वाले लाभ

  1. 200000 तक का स्वास्थ्य बीमा
  2. 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में
  3. 100000 रुपए तक का दुर्घटना बीमा
  4. गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता
  5. विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
  6. गृह निर्माण में सहायता राशि
  7. स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है।
  8. देश के किसी भी हिस्से से आप अपना राशन ले सकते हैं।
  9. सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में काम करने का मौका।

इन सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा

  • कौशल विकास योजना
  • अटल पेंशन योजना
  • आवास योजना
  • रोजगार सृजन योजना
  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • सुरक्षा बीमा योजना
  • जीवन ज्योति बीमा योजना
  • आयुष्मान भारत योजना
  • स्वरोजगार करने वालों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना
  • श्रम योगी मानधन योजना
  • आपदा के दौरान बाटी जाने वाली सहायता में लाभ

आवश्यक दस्तावेज

  1. शिक्षा संबंधी दस्तावेज अगर हो तो
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक पासबुक
  4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  5. कौशल प्रमाण पत्र अगर हो तो
  6. आयु प्रमाण पत्र
  7. निवास प्रमाण पत्र
  8. आय प्रमाण पत्र
  9. वोटर आईडी
  10. राशन कार्ड
  11. बैंक पासबुक
  12. पासपोर्ट साइज फोटो

आवश्यक पात्रता

  1. आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 59 साल के अंदर हो ।
  2. भारत का स्थाई निवासी हो।
  3. आयकर दाता आवेदन ना करें।
  4. असंगठित क्षेत्र से आने वाले कोई भी इस पर आवेदन कर सकते हैं।
  5. संगठित क्षेत्र से आने वाले कोई भी नागरिक इस पर आवेदन नहीं कर सकते हैं।

किन कारणों से पैसा रुक जाता है?

  • आवेदन करते समय सही दस्तावेजों का उपयोग नहीं करने से
  • गलत फोन नंबर दर्ज करने से
  • अपने नाम की स्पेलिंग में गलती करने से
  • गलत दस्तावेज जमा करने से
  • बैंक से संबंधित जानकारी सही तरीके से नहीं भरने से
  • कार्ड को अपडेट नहीं करने से
  • केवाईसी नहीं करने से

इस योजना में केवाईसी करना बहुत ही आवश्यक प्रक्रिया है इसे हर ई श्रम कार्ड धारक को जानना चाहिए।

हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे केवाईसी कर सकते हैं। इसे अपडेट नहीं रहने से भी बहुत लोगों का पैसा रुक जाता है।

  • सबसे पहले आप ही ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आपके सामने एक होमपेज आ जाएगा।
  • पहले से रजिस्टर्ड’ के ऑप्शन पर जाएं।
  • आप अपना फोन नंबर भरेंl
  • तत्पश्चात कैप्चा कोड भरेंl
  • सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी को बॉक्स में डालें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • केवाईसी अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इन प्रक्रियाओं के पूरे होने के बाद आपका केवाईसी अपडेट हो जाएगा।

ई श्रम कार्ड को अपडेट कैसे करें?

  • ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • सामने स्क्रीन पर एक होमपेज आएगा।
  • वहां पर ई श्रम कार्ड संख्या और मोबाइल नंबर डाले।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • उसे बॉक्स में दर्ज करें।
  • ई श्रम कार्ड अपडेट का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी सारी जानकारियों को सही तरीके से भरे।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब इन सब प्रक्रियाओं के पूरा हो जाने के बाद कार्ड अपडेट हो चुका होगा।

ई श्रम कार्ड में पहले से ही यह सुविधा प्रदान की गई है जिसमें आप अपना फोन नंबर, बैंक खाता नंबर ,जन्मतिथि आयु, नाम यह सब आसानी से अपने स्मार्टफोन की सहायता से अपडेट कर सकते हैं।

इसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।

इस कार्ड में आवेदन करने की प्रक्रिया भी बहुत ही सरल है।

आप कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही साथ आप अपने मोबाइल के द्वारा भी श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आप के सामने होम पेज आ जाएगा।
  • फिर रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपने आधार कार्ड जो मोबाइल फोन से लिंक हो उसका नंबर डालें।
  • अब कैप्चा कोड डालें।
  • तत्पश्चात आप सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करते समय स्क्रीन पर दिए जा रहे हैं दिशा निर्देशों को पालन करते जाएं।
  • आवेदन पत्र पूरा भर लेने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
  • इसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

निष्कर्ष

हमारे आर्टिकल में आज आपको ई श्रम से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार पूर्वक दी गई है। हम आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

आप इस आर्टिकल के द्वारा लाभ लेकर के अपना श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाना हर नागरिक का अधिकार है।

यह असंगठित क्षेत्र के मजदूरों वर्ग के लिए बनाया गया है इसमें हर कोई आवेदन करके लाभ ले सकता है। हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram