E Shram Card: पैसे आए या नहीं? ऐसे चेक करें इंस्टॉलमेंट!

यदि आपके पास भी है ई श्रम कार्ड और जानना चाहते हैं कि आपको सरकार द्वारा मिलने वाली किस्त आई या नहीं तो हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को करने के बाद आपको आपके ई श्रम कार्ड का पूरा स्टेटमेंट मिल जाएगा। 

जिसमें आप आसानी से देख पाएंगे कि आपके अकाउंट में ई श्रम कार्ड का कितना इंस्टॉलमेंट आया है?

सरकार द्वारा निकाली कई सारी योजनाओं में से एक योजना है ई श्रम कार्ड। इस योजना के अंतर्गत देश के जितने भी मजदूर वर्ग के लोग हैं उन सभी को सरकार हर महीने सहायता राशि प्रदान करती है जिससे कि उनकी कुछ आर्थिक मदद हो सके। 

देश में आए कोविड महामारी के दौरान अगर सबसे ज्यादा बुरे हालातों से कोई गुजरा है तो वे हैं देश के गरीब और मजदूर वर्ग के लोग। लॉकडाउन की परिस्थिति में जितने भी मजदूर वर्ग के लोग हैं उन सभी का काम बंद हो गया था। 

सामान्य तौर पर देखा जाए तो देश के जितने भी लोग हैं उन सभी का काम बंद हो गया था लेकिन मजदूर वर्ग के जो लोग होते हैं वह हर दिन पैसे कमाने के बाद ही अपने लिए खाना जुटाने में समर्थ हो पाते हैं। ऐसे में इन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इन लोगों के पास ना हीं पैसे थे और ना हीं राशन। इस स्थिति में कई गरीबों ने तो भुखमरी के कारण अपने प्राण भी गंवा दिए।

गरीबों की इन्हीं सब परेशानियों को देखने के बाद सरकार ने उनके लिए ई श्रम योजना शुरू की। 

इस योजना के द्वारा गरीबों को सहायता राशि दी जाने लगी। जिससे उनको काफी मदद मिली।

ई श्रम पोर्टल योजना की शुरुआत

गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए ई श्रम योजना की शुरुआत 26 अगस्त 2022 में केंद्रीय रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी के हाथों करवाया गया था।

इस पोर्टल को इस तरह बनाया गया है कि इसमें देश के ज्यादा से ज्यादा मजदूरों की जानकारियां संचय करके राखी जा सके जिससे सरकार को जरूरत पड़ने पर इसे काम में लाया जा सके। 

इस जानकारी को संचय करने का उद्देश्य यह है कि जब भी सरकार को गरीबों को कोई आर्थिक सहायता देनी हो तो उन गरीबों को बार-बार आकर अपनी जानकारी को दर्ज ना करवाना पड़े और इस पोर्टल में पहले से ही दर्ज की गई जानकारी के द्वारा वह आर्थिक मदद बिना किसी परेशानी के गरीबों तक पहुंच जाए।

जितने भी मजदूर वर्ग के लोग हैं जिनकी जानकारी ई श्रम पोर्टल पर मौजूद होगी, उन सभी के लिए ई श्रम कार्ड बनवाया जाएगा। उनको दिए जाने वाले इस कार्ड में 12 अंकों का नंबर लिखा हुआ होगा। 

मजदूर वर्ग के जितने भी लोग हैं जिनकी आयु 16 वर्ष से ऊपर है। वह भी ई श्रम कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

इस पोर्टल की शुरूआत सरकार ने मजदूर वर्ग के लोगों को सिर्फ आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए नहीं की है बल्कि इस पोर्टल के द्वारा उनकी जानकारी को दर्ज करने के बाद उनकी कार्य कुशलता के अनुसार सभी मजदूरों को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाएगा। जिसके बाद सरकार उनके लिए रोजगार के भी अवसर लेकर आएगी।

ई श्रम कार्ड बनवाने के कई सारे फ़ायदे हैं

वैसे तो जितनी भी योजनाएं निकाली जाती हैं, सभी लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती है। उसी प्रकार ई श्रम कार्ड भी लोगों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। 

चलिए जानते हैं कि इस कार्ड को बनाने के बाद आपको सरकार द्वारा और कौन-कौन से फायदे मिलेंगे।

सबसे पहला फायदा कि जितने भी मजदूर वर्ग के लोग हैं उन सभी को सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 मिलेंगे। अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए यह पैसे अलग होंगे।

जो लोग 60 वर्ष के ऊपर हैं। उनके लिए यह राशि ₹3000 की होगी।

इसके अलावा इसमें ₹50000 का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस  भी करवाया जाता है ताकि अगर कोई एक्सीडेंट हो जाए तो इन पैसों से इलाज करवाया जा सके और यदि व्यक्ति शारीरिक रूप से विकलांग हो जाए तो सरकार द्वारा उसे ₹100000 दिए जाते हैं। 

इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ यदि आपके पास यह कार्ड है तो आपको ₹200000 का स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है। इस बीमा के द्वारा आप ₹200000 तक का इलाज करवा सकते हैं।

किसे मिलेगी ई श्रम कार्ड की सहायता राशि?

जैसा कि आप जानते हैं सरकार द्वारा निकाली गई सभी योजनाएं किसी निश्चित वर्ग या समूह के लिए होती है और इस योजना में मिलने वाले लाभ को पाने के लिए निश्चित पात्रता की आवश्यकता भी होती है।

चलिए जानते हैं कि वे कौन से लोग हैं जिन्हें इस कार्ड से मिलने वाला लाभ प्राप्त हो सकता है।

वे सभी लोग जो छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं। मजदूरी करते हैं। वह सभी इस योजना में मिलने वाले लाभ को पा सकते हैं जैसे कि खेती, पशुपालन, मछली पालन करने वाले किसान। 

वे सभी किसान जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है पर वे दूसरे की ज़मीन में खेती करते हैं। दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर, दूसरों के घरों या दफ्तरों में काम करने वाले मजदूर, सफाई कर्मचारी, दर्जी, बढ़ई या बुनाई का काम करने वाले, घर बनाने या कंस्ट्रक्शन का कोई भी काम करने वाले मिस्त्र, रिक्शा या ऑटो चलाने वाले इत्यादि सभी लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिलने वाला है। 

कैसे चेक करें श्रम कार्ड में आए पैसे?

यदि आपने भी बनवाया है अपना ई श्रम कार्ड और जानना चाहते हैं कि आपके ई श्रम कार्ड में सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि आई है या नहीं तो हमारे द्वारा बताए हुए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

यहां हम आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया बताने वाले हैं जिसकी सहायता से आप अपने ई श्रम कार्ड में आए पैसे चेक कर सकते हैं।

ऑफलाइन चेक करें ई श्रम कार्ड में आए पैसे

यदि आप ऑफलाइन तरीके से अपने ई श्रम खाते में आए पैसे चेक करना चाहते हैं तो आप उस बैंक में जा सकते हैं जहां पर आपने अपना अकाउंट खुलवाया है। 

उस बैंक में जाकर आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में सरकार की ओर से दी जानें वाली कितनी सहायता राशि आई है।

ऑनलाइन चेक करें ई श्रम कार्ड में आए पैसे

यदि आप घर बैठे ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं अपने ई श्रम कार्ड में आए पैसे तो उसके लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा।

जो इस प्रकार है- pfms.nic.in

इस लिंक पर क्लिक करते हीं आपके सामने एक पेज खुलेगा इस पेज को स्क्रॉल करके थोड़ा नीचे जाने पर आप देखेंगे एक ऑप्शन है नो योर पेमेंट

इस ऑप्शन पर आप को क्लिक कर देना होगा।

नो योर पेमेंट पर क्लिक करते हीं आपके सामने एक और पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने बैंक का नाम अपना खाता संख्या तथा कैप्चा कोड भरना होगा। 

याद रहे इसमें आप उसी बैंक खाते का नंबर डालें जिसमें आपके ई श्रम कार्ड के पैसे आने वाले हैं।

इन सभी जानकारियों को सही रूप से भरने के बाद आप देखेंगे कि अंतिम में लिखा हुआ है सेंड ओटीपी ऑन माय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इस पर पर भी आपको क्लिक करना होगा। 

जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में भरना होगा। इस प्रक्रिया को करते ही स्क्रीन पर आपके श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस आ जाएगा।

निष्कर्ष

आज के अपने इस अनुच्छेद में हमने आपको ई श्रम कार्ड से जुड़ी हुई कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 

साथ ही साथ आपको यह भी बताया कि किस प्रकार आप अपने ई श्रम कार्ड द्वारा आई राशि को चेक कर सकते हैं। 

आशा करते हैं कि आपको हमारा आज का अनुच्छेद पसंद आया होगा। हमारे अनुच्छेद को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!

 

 

Leave a Comment

Join Telegram