आज ही चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-3, अंतरिक्ष में अभी कहां है ट्रैकर की मदद द्वारा ऐसे जान सकते हैं

इसरो ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रमा की सतह पर chandrayaan-3 को भेजा था। हमारा chandrayaan-3 मिशन अभी लगातार चल रहा है और यह अभी पूरा नहीं हुआ है।

वैज्ञानिकों द्वारा लोगों को लगातार chandrayaan-3 से संबंधित जानकारी दी जा रही है और उन्हें बताया जा रहा है कि वह इस वक्त कहां है और किस परिस्थिति में है।

अगर आप भी chandrayaan-3 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यह आज चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश करने वाला है और अगर आप chandrayaan-3 को ट्रैक करना चाहते हैं तो वैज्ञानिकों के द्वारा जारी किए गए ट्रैकर का इस्तेमाल कर इसकी स्थिति जान सकते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आप इसकी स्थिति खुद कैसे जान सकते हैं और chandrayaan-3 इस वक्त कहां है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिल्कुल विस्तारपूर्वक बताने वाले हैं कि chandrayaan-3 को आप खुद कैसे ट्रैक कर सकते हैं और यह कब तक चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। अगर आप यह सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ते रहे।

चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश करेगा हमारा चंद्रयान 3

वैज्ञानिकों द्वारा अब chandrayaan-3 को चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश कराया जाएगा। वैज्ञानिकों ने एक अपडेट के दौरान लोगों को यह जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में अब प्रवेश करने वाला है।

वैज्ञानिकों को यह उम्मीद है कि यह मिशन 100% सफल होगा और सभी वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान-3 को चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश करने में सफल होगी।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आज से पहले भी इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रमा के कक्ष में chandrayaan-2 को प्रवेश कराया जा चुका है।

ऐसे में सभी लोगों को लग रहा है कि हमारा chandrayaan-3 भी चंद्रमा के कक्ष में सफलतापूर्वक प्रवेश करेगा और हम इस मिशन को सफल होते देखेंगे।

जब chandrayaan-3 को चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश कराया जाएगा उस समय chandrayaan-3 चंद्रमा की कक्षा से लगभग 40000 किलोमीटर दूर रहेगा। ऐसा इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि इतनी दूरी से चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।

जैसे ही हमारा chandrayaan-3 चंद्रमा की 40000 किलोमीटर तक की दूरी पर आएगा उसे चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश कराने का प्रयास किया जाएगा।

अब लगातार कम होगा chandrayaan-3 का गति

अपडेट के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा लोगों को जानकारी दी गई है कि अब लगातार चंद्रयान 3 के गति में कटौती करने की आवश्यकता है।

वैज्ञानिकों ने बताया है कि अब chandrayaan-3 की गति को कम करना है ताकि यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर सके और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव को झेल सके।

हमरा chandrayaan-3 इस समय काफी तेजी से चंद्रमा की ओर लगातार बढ़ रहा है और इसमें वैज्ञानिकों द्वारा 7200 से 3600 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक कटौती करने की संभावना है।

अभी लगभग chandrayaan-3 को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने में 15 से ज्यादा दिनों का समय बचा है। अब लगातार चंद्रयान-3 के गति में कमी की जाएगी और इसके गति को लगातार घटाया जाएगा।

ताकि इसे सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराया जा सके और इस मिशन को सफल किया जा सके।

अगर ऐसा होता है तो हम चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चौथे देश होंगे और हम चंद्रमा से संबंधित सारी जानकारियों को प्राप्त कर पाएंगे। हमारा chandrayaan-3 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के माध्यम से सॉफ्ट लैंड होने वाला है।

आप खुद ट्रैक कर सकते हैं chandrayaan-3 को

इसरो का बेंगलुरु में स्थित ISTRAC द्वारा लगातार chandrayaan-3 पर नजर रखा जा रहा है और पल-पल की खबर लोगों के साथ साझा की जा रही है।

ताकि आम लोगों को भी chandrayaan-3 के बारे में जानकारी हो और उन्हें पता चले कि हमारा chandrayaan-3 किस हालात में है और कब तक चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

इसके अलावा ISTRAC द्वारा एक लाइव ट्रैकर भी उपलब्ध कराया गया है जिसका इस्तेमाल कर आम लोग chandrayaan-3 को ट्रैक कर सकते हैं और उसकी स्थिति के बारे में जान सकते हैं।

आम लोग इस लाइव ट्रैकर का इस्तेमाल कर यह पता लगा सकते हैं कि chandrayaan-3 कब तक चंद्रमा की सतह को लैंड करेगा और इस वक्त किस परिस्थिति में है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से सभी लोगों को यह बताया गया है कि चंद्रयान 3 इस वक्त इस स्थिति में है और वह कब तक चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश करेगा। इसके अलावा इस आर्टिकल में लोगों को यह भी जानकारी दी गई है कि हमारा chandrayaan-3 कब तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। उम्मीद है सभी लोगों को यह आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी।

जानकारी पसंद आने पर आप इसे अपने मित्रों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पर साझा करें। ताकि सभी भारतवासी chandrayaan-3 के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

Leave a Comment

Join Telegram