Aadhaar Card: फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, नया अपडेट

आजकल आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण हो गया है यह तो हम सब जानते हैं। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या कुछ महत्वपूर्ण कार्य जैसे गैस सब्सिडी, गैस कनेक्शन या फिर स्कूल कॉलेज में ऐडमिशन हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। 

आधार कार्ड हमारा आइडेंटिटी कार्ड बन चुका है। सरकार द्वारा हर सरकारी योजना में आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करके रखना चाहिए।

क्योंकि जब आप अपना आधार कार्ड अपडेट करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा। और इसी के द्वारा अपडेट की प्रक्रिया शुरू होती है।

पूरे देश में कहीं भी ले पाएंगे राशन 

UIDAI की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार अब सरकारी राशन लेने वाले नागरिक, अपने आधार कार्ड के द्वारा पूरे देश में कहीं पर भी आसानी से राशन ले सकते हैं।

अगर आपको जानकारी नहीं है तो यहां बताते चलें कि UIDAI द्वारा ही आधार कार्ड जारी किया जाता है।

जी हां अब आप अपने आधार के जरिए कहीं भी राशन ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करके रखना होगा।

आधार अपडेट कराने के बहुत सारे तरीके हैं। हम आज अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको आधार अपडेट कराने के सारे तरीके बताएंगे।

इसके अलावा टोल फ्री नंबर भी देंगे, जिसमें संपर्क करने से आपको आधार से संबंधित सारी जानकारियां आसानी से प्राप्त हो जायेंगी। 

तो बनें रहे हमारे आर्टिकल में और UIDAI द्वारा जारी किए गए इस सूचना का लाभ उठाएं। वन नेशन वन आधार प्रोग्राम’ के जरिए आप देश भर में कहीं भी अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।

तो आइए जानते हैं आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया।

UIDAI द्वारा जारी सूचना

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा यह सूचना जारी की गई है कि, सरकार से फ्री राशन सस्ते दामों पर लेने वाले लाभार्थियों को राशन लेने के लिए अपना राशन कार्ड ले जाना पड़ता था।

वह अब अपने आधार कार्ड के जरिए ही राशन प्राप्त कर पाएंगे। लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से से आधार कार्ड के जरिए राशन ले सकते हैं। सिर्फ उनको इतना ध्यान रखना है कि उनका आधार कार्ड अपडेट रहे।

अगर आपको आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1947 है।

अगर आप भी करना चाहते हैं बिज़नेस और सोच रहें की कैसे शुरू करें गांव में व्यापार तो इस जुड़ी कई जानकारियां हमारे साइट पर उपलब्ध है जरूर देख लें.

आधार कार्ड क्या है?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा ही हमें आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया है। आधार कार्ड हमारे पूरे जीवन के लिए वैद्य होता है। आधार कार्ड में हमारे दसों उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों के स्कैन एवं पूरे चेहरे की फोटो होती है।

जिसे बायोमैट्रिकल तरीके से सेट किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड को ऐसे बनाया गया है कि, इसमें कोई छेड़छाड़ करके गलत आधार कार्ड नहीं बना सकता है।

आधार कार्ड में 12 डिजिट का एक नंबर जारी किया जाता है। जिसे आईडेंटिटी नंबर कहते है। यह नंबर पूरे भारतवर्ष में हर नागरिक का अलग है। इसीलिए इसे यूनिक आईडी भी कहते है। आधार कार्ड में एक क्यू आर कोड होता है।

जिसके जरिए उस व्यक्ति की पहचान की जाती है। अगर आपका आधार कार्ड कभी आपसे खो जाए, तो आप इसे फिर से आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ₹50 सुधार शुल्क देने होंगे और आपका आधार कार्ड आपको प्राप्त हो जाएगा।

ऑनलाइन आधार कार्ड को कैसे अपडेट करें

  • सबसे पहले आप आधार कार्ड की सेल्फ सर्विस ऑफिशियल पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • आपके सामने होमपेज आ जाएगा।
  • आप ‘अपडेट योर आधार’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर भरें।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी सत्यापन के लिए आएगा।
  • ओटीपी को बॉक्स में भरें।
  • फिर से डेमोग्राफिक डाटा अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सारे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सुधार शुल्क भरें।
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके द्वारा जो भी जानकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में अपलोड की गई है।
  • वह आपके आधार कार्ड में अपडेट कर दी जाएगी।

आधार कार्ड में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. वोटर आईडी।
  2. पैन कार्ड ।
  3. पासपोर्ट।
  4. राशन कार्ड।
  5. ड्राइविंग लाइसेंस।
  6. नरेगा रोजगार कार्ड।
  7. स्कूल सर्टिफिकेट।
  8. बैंक पासबुक।
  9. आय प्रमाण पत्र।
  10. निवास प्रमाण पत्र।
  11. शादी का प्रमाण पत्र शादी के बाद आधार कार्ड में सुधार करने के लिए।
  12. नाम परिवर्तन प्रमाण पत्र।

ऊपर बताए गए दस्तावेजों में से आप किसी भी दस्तावेज से आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

आधार जन सेवा केंद्र पर

आप अपने नजदीकी आधार जन सेवा केंद्र पर जाकर भी अपने आधार कार्ड को जन सेवा केंद्र के संचालक द्वारा अपडेट करवा सकते है।

इसके लिए आपको सभी दस्तावेजों को आधार जन सेवा केंद्र ले जाना होगा। वहां पर आधार जन सेवा केंद्र के संचालक आपके आधार कार्ड को बहुत ही आसानी से अपडेट कर देंगे।

आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट कराया जा सकता है?

आधार कार्ड में दी जाने वाली जानकारी में से निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर यह आप बार-बार बदल सकते है। लेकिन आपका नाम, उपनाम, लिंग यह आप केवल एक बार बदल सकते है।

आधार कार्ड का उपयोग हम किन-किन परिस्थितियों में करते हैं?

  • बैंक अकाउंट खुलवाने में।
  • निवास प्रमाण पत्र बनवाने में।
  • पासपोर्ट बनवाने में।
  • शिक्षा संबंधी दस्तावेजों के लिए।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए।
  • गैस कनेक्शन लेने के लिए।
  • गैस सब्सिडी पाने के लिए।
  • राशन कार्ड में लाभ लेने के लिए।
  • पैन कार्ड बनवाने में।
  • जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में।
  • जीवन बीमा लेने में।
  • स्वास्थ्य बीमा लेने में।

निष्कर्ष

हम आशा करते है कि, आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हमने इसमें भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा जो सूचना राशन कार्ड धारियों के लिए जारी की गई है, उसके बारे में सब को अवगत कराया है।

इसके साथ ही साथ आधार कार्ड को कैसे अपडेट करें, आधार कार्ड का उपयोग हम किन-किन परिस्थितियों में करते हैं। इन सब के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की है। हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram