Cement Sariya Ka New Rate: सीमेंट सरिया के रेट में भारी गिरावट

अगर आप भी अपना घर बनाने का सपना पूरा करना चाहते हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। सरिया के दामों में भारी गिरावट आई है. इससे कुछ दिन पहले सीमेंट के मूल्य भी कुछ कम हुए हैं. इस समय भवन निर्माण करना किसी के लिए भी फायदे का सौदा रहेगा।

अभी देश के सभी राज्यों में सरिया के मूल्यों में भारी गिरावट आई है. जिससे जो मध्यमवर्गीय परिवार हैं वह अपना भवन निर्माण का सपना पूरा कर सकते हैं।

महंगाई बहुत ज्यादा होने के कारण मिडिल क्लास के परिवारों को अक्सर अपने सपनों का गला घोटना पड़ता है।

कुछ महीनों पहले भवन निर्माण सामग्रियों के मूल्य गरीब परिवारों के पहुंच से बाहर हो चूका था. लेकिन अब जब सीमेंट और सरिया इन दोनों सामग्रियों के मूल्यों में भारी गिरावट हुई है, तो वे जल्द से जल्द अपने भवन निर्माण के कार्य को शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा कंस्ट्रक्शन एवं रियल स्टेट में जुड़े व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा। तो आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको सरिया सीमेंट एवं भवन निर्माण से जुड़ी सारी जानकारियां प्रदान करेंगे।

जिससे आप अपने सपनों का घर बना सकें, तो बने रहिए हमारे आर्टिकल में और पाइए सारी जानकारियां।

सरिया के मूल्य में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

पिछले 6 महीने से सरिया के भाव में काफी उतार-चढ़ाव आया है। कुछ दिनों पहले स्टील सरिया एवं सीमेंट के मूल्यों में 20% से 25% तक का उतार-चढ़ाव देखा गया है।

इसी वर्ष अप्रैल के महीने में सरिया का मूल्य प्रति टन 92,000 से 93,000 पर पहुंच गया था. जबकि अभी पिछले महीने सरिया का भाव 57,0000 रुपए प्रति टन था।

स्टील सरिए में 18% की जीएसटी भी लगती है।

इस साल दिवाली के पहले सरिया के मूल्यों में गिरावट हुई थी पर वह कुछ दिनों के लिए थी दिवाली समाप्त होते ही सरिया का मूल्य फिर से बढ़ गया।

अब साल के आखिरी महीनों में सरिए के मूल्यों में भारी गिरावट देखी जा रही है, जिससे भवन निर्माण करने वाले लोगों को काफी लाभ प्राप्त होगा।

अगले साल का ना करें इंतजार

अगर आप सोच रहे हैं कि महीने के आखिरी में सरिया के भाव गिरे हैं और जनवरी आते-आते भाव और गिरेंगे तो आप यहां बिल्कुल गलत साबित होंगे। 

प्रत्येक वर्ष सरिया के भाव में दो बार गिरावट देखी जाती है जब मानसून शुरू होता है उस वक्त सरिया के भाव में कुछ गिरावट पाई जाती है। 

इसके अलावा नवंबर-दिसंबर के महीने में भी कुछ गिरावट देखी जाती है। परंतु इस बार बड़ी भारी गिरावट देखने को मिली है।

लेकिन जनवरी से सरिया के मूल्यों में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी जो कि मानसून के आने के पहले तक बढ़ेगी।

जो भवन निर्माण करना चाह रहे हैं उन्हें जल्दी से जल्दी इस समय का लाभ लेना चाहिए, क्योंकि भवन निर्माण करने के लिए प्रमुख सामग्रियों में सीमेंट और सरिया ही आते हैं।

सीमेंट एवं सरिया दोनों के मूल्यों में अभी गिरावट चल रही है। जिससे निर्माण क्षेत्र एवं रियल इस्टेट से जुड़े व्यवसायियों को काफी मुनाफा होगा।

सरिया के मूल्य में गिरावट क्यों हुई?

पहला कारण है की भवन निर्माण सामग्रियों की खपत घटने के कारण पिछले कुछ दिनों से रियल इस्टेट क्षेत्र में अधिकतर परीयोजनाएं ठप पड़ी हुई है।

दूसरा कारण है की सरकार द्वारा निर्यात शुल्क बढ़ाना, सरकार द्वारा जब लौह अयस्क एवं स्टील पर निर्यात शुल्क बढ़ा दिया जाता है तब घरेलू बाजारों में स्टील के मूल्यों में गिरावटआ जाती है।

तो फिलहाल सरकार द्वारा निर्यात शुल्क को बढ़ाया गया है इसी वजह से सरिया के मूल्य में भी गिरावट आई है।

क्यों जरूरी है सरिया?

अपने सपनों के घर को बनाने में कोई भी कमी ना हो और घर ज्यादा से ज्यादा मजबूत बने, ताकि जो घर बनवा रहे हैं उनके आने वाली पीढ़ी भी उसमें आराम से रह सकें। इसी अच्छी सोच के साथ हर कोई अपना घर बनवाता है।

जिसमें मजबूती के लिए सरिया का इस्तेमाल किया जाता है चाहे वह पिलर पर लगे, छत की बीम तैयार हो या फिर सीढ़ियों में इस्तेमाल किया जाए।

एक परिवार के अंतर्गत अगर तीन चार कमरों का मकान बनवाना है, तो उसके लिए लगभग एक से दो टन सरिया का इस्तेमाल हो जाता है।

सरिया बाजार में दो तरह का उपलब्ध है एक ब्रांडेड और एक नॉन ब्रांडेड। जिसमें से अक्सर लोग ब्रांडेड सरिया का ही चुनाव करते हैं.

क्योंकि घर जीवन में एक ही बार बनता है और उसे मजबूती प्रदान करने के लिए ब्रांडेड सरिया लगाना हर परिवार की पहली पसंद होती है।

अभी बाजार में ब्रांडेड सरिया का मूल्य 50,000 से 60,000 के अंदर है। इसके अलावा नॉन ब्रांडेड सरिया का मूल्य लगभग 45,000 से लेकर 50,000 तक है।

जबकि इसी वर्ष 2022 में सरिया का मूल्य प्रति टन 92,000 से 93,000 पहुंच गया था।

सरिया के प्रकार

सरिया मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं

  • Fe-415
  • Fe -500
  • Fe-550
  • Fe-600

भवन निर्माण के लिए मुख्यता Fe-500 के सरिया का उपयोग किया जाता है अगर आप अपना घर बनाने के पहले थोड़ी जानकारी जुटा लेंगे तो वह आपको बहुत काम आएगी।

सबसे पहले तो आप अपने बजट के हिसाब से सरिया चुनें , लेकिन आप इससे पहले सरिया और उससे जुड़ी कंपनी यानी कि ब्रांडेड सरिया के बारे में सारी जानकारी हमारे दूसरे आर्टिकल के द्वारा आसानी से ले सकते हैं।

फिर आपको पता चल जाएगा कि कौन सा सरिया आपके घर बनाने के लिए उपयुक्त है। अगर आप सही सरिया का चुनाव करने में सक्षम नहीं हैं, तो हम आपको यहां एक सुझाव दे रहे हैं.

किसी भी ब्रांडेड कंपनी का सरिया जब आप लेते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सरिया मुड़ जाएगा लेकिन टूटेगा नहीं।

जिस सरिया को बनाते वक्त कार्बन का इस्तेमाल ज्यादा किया गया हो वह सरिया मोड़ने पर चटकने लगता है।

यह कबाड़ से बनने वाला सरिया होता है इनका इस्तेमाल घर बनाने के लिए नहीं करना चाहिए। यह भूकंप रोधी नहीं होता है।

इसके विपरीत जिस सरिया को सही तरीके से बनाया गया है वह 180 डिग्री तक मोड़ने पर भी नहीं टूटेगा और यही असली सरिया की पहचान है।

भवन निर्माण के लिए लगभग 8 एमएम से लेकर के 16 एमएम तक का सरिया इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में सरिया का उत्पादन 8 एमएम से लेकर 40 एमएम तक होता है।

निष्कर्ष:

हमने आज अपने आर्टिकल के माध्यम से सीमेंट सरिया के मूल्यों पर आई भारी गिरावट के बारे में आप सबको जानकारी प्रदान की है। 

इस जानकारी का लाभ लेकर जो भवन निर्माण करना चाह रहे थें वह अब जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सकते हैं, क्योंकि मूल्य में हुई गिरावट से उन्हें काफी बचत हो जाएगी,जिससे उनका घर आसानी से बन पाएगा।

इसके अलावा हमने सरिया के प्रकार भी बताए हैं कि कैसे सही सरिया का चुनाव आप कर पाएं। हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram