DA Arrear: डीए एरियर पर सुनवाई तीन किस्तों में मिलेगी बकाया राशि

आप सभी पाठकों का हमारे आज के इस अनुच्छेद में स्वागत है। आज हम अपने इस अनुच्छेद में उन सभी सरकारी कर्मचारियों जो ना जाने कब से अपने डीए एरियर के मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन सभी के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। अब सभी सरकारी कर्मचारियों का पूरे डेढ़ साल से चल रहा इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि सरकार की तरफ से सभी कर्मचारियों को उनका 18 महीने का बकाया एरियर मिलने वाला है। 

यह एरियर आपको कब मिलेगा? कितने किस्तों में मिलेगा? इन सब प्रश्नों का उत्तर आज हम आपको अपने इस अनुच्छेद में देने वाले हैं तो हमारे इस अनुच्छेद को अंत तक पढ़े ताकि आपके 18 महीने के डीए एरियर से जुड़ी सभी जानकारियां हम आपको प्रदान कर सकें।

सभी सरकारी और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हो सकता है कि साल की शुरुआत भले ही अच्छी ना रही हो लेकिन जैसे-जैसे यह साल बीतता जा रहा है, वैसे- वैसे सभी कर्मचारियों को एक के बाद एक बड़ी से बड़ी खुशखबरी मिलती जा रही है।

साल के शुरुआत से सभी कर्मचारी काफी परेशान थे। उनकी कई मांगे थीं। जैसे कि सभी कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते को बढ़ाना। इसके साथ-साथ उनके 18 महीने का बकाया एरियर जो वे सरकार द्वारा पूरी होने की आशा कर रहे थे लेकिन कई महीने बीत जाने के पश्चात भी सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी।

इस तरह के और कई मुद्दे थे, जिन पर सरकारी कर्मचारी सरकार से जवाब मांग रहे थे। देर से ही सही लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की सभी बातों को सुना और समझा और उनके कई मांगों को पूरा भी किया।

सबसे पहले जानते हैं डीए के बारे में यह विशेष जानकारी:

सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का बढ़ना कई महीनों से स्थगित पड़ा था। कर्मचारियों द्वारा जब भी इसे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी तो उन्हें बस यही कह कर टाल दिया जा रहा था कि करोना काल के बाद सरकार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सरकार अभी इस विषय पर कोई भी चर्चा नहीं कर सकती है।

आमतौर पर डीए यानी कि महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। इसकी अवधि 6 महीने के अंतराल की होती है। यानी कि हर 6 महीने के बाद महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाता है

लेकिन जब से देश में कोविड का प्रकोप बढ़ा था, तब से इसमें कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई थी लेकिन सभी कर्मचारियों द्वारा हो रहे इस लगातार मांग को देखकर आखिरकार सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी कर ही दी।

जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने चैन की सांस ली लेकिन अभी भी उनके सामने एक समस्या मौजूद थी जो था उनका 18 महीने का बकाया एरियर उनके सामने एक बड़ा सवाल था कि आखिर 18 महीने का डीए एरियर उन्हें कब मिलेगा? 

महंगाई भत्ता के बाद मिली एक और सौगात:

सरकार द्वारा महंगाई भत्ते को सितंबर के महीने में 4% बढ़ाने के बाद सरकार ने उनके यात्रा भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी। पहले जितने भी सरकारी कर्मचारी थे, वह अपने काम के सिलसिले में बाहर जाने के लिए दुरंतो एक्सप्रेस या फिर राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा किया करते थे।

लेकिन अब जबकि उनके यात्रा भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी गई है तो अब वह अपनी सभी अधिकारिक यात्रा तेजस एक्सप्रेस से भी कर सकेंगे।इससे सभी कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा और सिर्फ यात्रा भत्ता ही नहीं बल्कि सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को मिलने वाला जो सिटी अलाउंस होता है,

जो कर्मचारी शहर में रहकर सरकार के लिए काम करते हैं उनके आवास इत्यादि में जो भी खर्च होता है। उसके लिए सरकार यह अलाउंस भी कर्मचारियों को प्रदान करती है। अतः इस सिटी अलाउंस में भी सरकार द्वारा बढ़ोतरी कर दी गई है।

कितने किस्तों में मिलेंगे आपको अपने 18 महीने के एरियर के पैसे?

कैबिनेट सेक्रेटरी और यूनियन सेक्रेटरी के बीच में होने वाली जो बैठक है यदि वह सफल हो जाए तो हो सकता है कि आपको आपके 18 महीने के बकाया एरियर के पैसे तीन किस्तों में दिए जाए। यह किस्त आपको कितनी राशि में मिलेगी यह जान लेते हैं।

चलिए मान लेते हैं कि, किसी कर्मचारी की मासिक आय ₹18000 है तो उस कर्मचारी को 4320+ 3000+ 4320= 11008 रुपए मिलेंगे। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह आपको तीन किस्तों में मिलने वाली है। अतः इसके लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है जो पहली है वो आपको दिसंबर से जनवरी के बीच में मिल जाए।

कब मिलेगा 18 महीने का बकाया एरियर:

सरकारी कर्मचारियों की बाकी सभी परेशानियां तो दूर हो गई। जैसे कि उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो गई साथ ही साथ उनके यात्रा भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी गई। अब उन सभी के सामने सवाल यह है कि उनका 18 महीने का बकाया डीए एरियर कब मिलेगा?

इस सवाल से जुड़ी कुछ विशेष जानकारी है, जो अब हम आपको बताने वाले हैं। सभी सरकारी कर्मचारियों को उनका 18 महीने का डीए एरियर मिल सकता है, क्योंकि मिली हुई जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने के अंत तक कैबिनेट सेक्रेटरी की बैठक यूनियन के साथ होने वाली है। 

इस बैठक का मुख्य मुद्दा सभी कर्मचारियों का 18 महीने का एरियर होगा। लेकिन अभी पूरी तरह से यह कह पाना कि उस बैठक के नतीजे क्या निकलेंगे मुश्किल है। 

लेकिन अगर यूनियन की माने तो सभी कर्मचारियों ने यह निश्चय कर लिया है कि, वह अपना 18 महीने का बकाया एरियर सरकार से लेकर रहेंगे। वह किसी भी हाल में अपना जनवरी 2020 से जून 2021 तक का बकाया एरियर नहीं छोड़ सकते। 

इसी कारण यूनियन द्वारा सरकार से सभी कर्मचारियों के बकाया एरियर को देने की मांग की जा रही है। इसी विषय पर बात करने के लिए जेसीएम सेक्रेटरी द्वारा कैबिनेट सेक्रेटरी को एक पत्र भेजा गया था। 

जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया एरियर के बारे में बात करने के लिए समय मांगा था। जिसके फलस्वरूप अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूनियन सेक्रेटरी की बैठक कैबिनेट सेक्रेटरी साथ नवंबर के अंत तक होगी।

किस ग्रेड के कर्मचारी को कितना एरियर मिलेगा? 

नवंबर के अंत में होने वाली बैठक यदि कामयाब रही तो सभी अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारी को कितना एरियर मिलेगा। चलिए अब हम आपको बताते हैं। यदि शिव गोपाल मिश्रा जो नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के स्टाफ है। 

उनकी मानी जाए तो जो भी कर्मचारी पहले ग्रेड पर कार्यरत हैं उन्हें इस एरियर की जो राशि है वह 11,880 रुपए से 37,554 रुपए तक मिल सकती है। 13 ग्रेड पर काम करने वाले कर्मचारी यानी कि जो सेवंथ पे सीपीसी बेसिक पे स्केल पर है उनके लिए यह राशि 123,100 रुपए से 215,900 रुपए तक हो सकती है। 

इसके अलावा ग्रेड 14 पर काम करने वाले यानी पे स्केल वाले सभी कर्मचारियों को 18 महीने का जो बकाया एरियर है उसकी राशि 144200 से 218200 तक मिल सकती है।

निष्कर्ष: 

आज के अपने इस अनुच्छेद में हमने आप सभी सरकारी कर्मचारियों को 18 महीने‌ के बकाया एरियर के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि हमारा आज का यह अनुच्छेद आपको पसंद आया होगा। अपना कीमती समय देकर हमारे इस अनुच्छेद को पढ़ने के लिए धन्यवाद! अब आपसे मुलाकात होगी अपने अगले अनुच्छेद में। तब तक के लिए नमस्कार!

Leave a Comment

Join Telegram