7th Pay Commission: सैलरी में 3.68 गुना तक बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर

यह वर्ष केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छा रहा है। इस वर्ष कर्मचारियों को जहां 4% के हिसाब से महंगाई भत्ता प्रदान किया गया है वहीं कुछ दिनों बाद सरकार द्वारा उन्हें ट्रैवल एलाउंस भी दिया गया। इसी महीने उन्हें डीए एरियर का पैसा भी प्रदान किया जाएगा।

लेकिन अब कर्मचारी संगठन सरकार से 3.68 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से तनख्वाह देने कि माँग कर रहे हैं।

महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ-साथ उनके प्रोविडेंट फंड एवं ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी वर्ष बहुत सारी घोषणाएं भी हुई जो केंद्रीय कर्मचारियों को लाभान्वित करेंगी। 

कर्मचारी संगठन 8वाँ वेतन आयोग आने से पहले इस माँग को पूरा कराना चाहते हैं। जिससे कर्मचारियों की तनख्वाह में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। 

अभी फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से तनख्वाह प्रदान की जा रही है, जिसको केंद्रीय कर्मचारी बढ़ाकर 3.68 करवाना चाह रहे हैं।

आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि केंद्रीय कर्मचारियों को कितने फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से तनख्वाह दी जाती है और जब 3.68 के हिसाब से कर्मचारियों को तनख्वाह दी जाएगी तब उनको कितनी वृद्धि मिलेगी।

फिर चर्चा करेंगे की केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही साथ बहुत सारी नई जानकारियों से आपको अवगत कराएंगे, तो बने रहे हमारे आर्टिकल में अंत तक ताकि हम आपसे सारी जानकारियां साझा कर सकें।

कर्मचारी संगठन की माँग 

वैसे केंद्र सरकार द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकारी कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने में एक दो साल लग सकता है।

अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के बारे में फैसला हो जाता है तो सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।

यह बढ़ोतरी उनके बेसिक सैलरी में होगी। अभी तक केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ता, ट्रैवल एलाउंस में बढ़ोतरी हुई है, अब फिटमेंट फैक्टर के बढ़ोतरी के बाद तो उनकी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगीं।

बेसिक सैलरी में हो जाएगा इजाफा

अभी कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार ही तनख्वाह दी जा रही है। लेकिन कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें 3.68 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी दी जाए।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों की 18000 रुपए बेसिक सैलरी है। जो कि फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर 8000 रुपए बढ़ जाएगी और 26000 रुपए हो जाएगी।

लेकिन सरकार इसे बढ़ाने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है, इसीलिए कर्मचारी सरकार पर दबाव बना रहे हैं ताकि सरकार द्वारा कोई अधिकारिक बयान जारी किया जाए।

कैबिनेट सचिव ने दिया है आश्वासन

कैबिनेट सचिव द्वारा कर्मचारी संगठन को आश्वासन दिया गया है कि बजट में फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव पारित किया जाएगा और उसके साथ ही साथ इसे लागू भी कर दिया जाएगा। 

सरकार कर्मचारियों के लाभ के बारे में हमेशा से सोचती चली आ रही है और वह कर्मचारियों के इस मांग को भी नजर अंदाज नहीं करेगी।

18 महीने के बाकी डीए एरियर पर भी हो सकती है चर्चा

जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक के डीए एरियर का पैसा केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स का अभी तक बकाया है।

कोविड महामारी के समय सरकारी कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया गया था कि, स्थिति अभी असमान्य है। जैसे ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा, उनका पैसा उन्हें प्रदान कर दिया जाएगा।

उस समय से जो डीए एरियर बाकी है उस पर भी इसी महीने चर्चा होने वाली है जिसके बाद कर्मचारियों को यह पैसा प्रदान किया जाएगा ।

जिसमें हर एक केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में लाखों रुपए आएंगे। पिछले कुछ दिनों से इन सभी मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार कर्मचारी संगठन द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। तब जाकर सरकार इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए राजी हुई है।

पिछले महीने शिव गोपाल मिश्रा जी ने पत्राचार के माध्यम से सरकार को यह सूचित किया था की, कर्मचारियों का पैसा उन्हें जल्द से जल्द प्रदान कर दिया जाए, यह कर्मचारियों के हक के पैसे हैं नहीं तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। 

इसके बाद सरकार ने मीटिंग करने का फैसला लिया है। अब केंद्रीय कर्मचारी इस आस में है कि, सरकार द्वारा उनके डीए एरियर का पैसा जल्द से जल्द प्रदान किया जाए, क्योंकि इस पैसे के लिए कर्मचारी बहुत दिनों से इंतजार में है।

ऑटोमेटिक पे रिवीजन सिस्टम

वेतन आयोग लागू होने के बाद ऐसा नियम निकाला गया था कि हर 10 साल के बाद दूसरा वेतन आयोग लागू किया जाना चाहिए। लेकिन कुछ कर्मचारी संगठनो को यह निर्णय सही नहीं लगा। 

उनके द्वारा यह कहा गया कि 10 साल का वक्त काफी लंबा होता है जिसमें की कर्मचारियों को फायदा नहीं पहुंचेगा।

अब सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स के लिए नई वेतन व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो रही है।

इस व्यवस्था में जब महंगाई भत्ता 50 फ़ीसदी हो जाएगा, तब तनख्वाह में अपने आप संशोधन हो जाएगा। इस फार्मूले को ‘ऑटोमेटिक पे रिवीजन सिस्टम’ कहते हैं।

इस व्यवस्था को अरुण जेटली लाना चाहते थे। इस व्यवस्था के अंतर्गत कर्मचारियों के कार्यशैली के अनुरूप ही उन्हें महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को उनके कार्य प्रदर्शन के अनुरूप ही तनख्वाह प्रदान की जाएगी। इस व्यवस्था के आ जाने से कर्मचारियों की तनख्वाह में हर साल वृद्धि होगी। 

अभी सरकार ऑटोमेटिक से रिवीजन सिस्टम पर विचार कर रही है। अगले साल कर्मचारियों को यह लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

इस सिस्टम से यह फायदा होगी की अब केंद्रीय कर्मचारियों को एक वेतन आयोग से दूसरे वेतन आयोग जाने में 10 साल का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

जनवरी में फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता

प्रत्येक वर्ष केंद्रीय सरकार कर्मचारियों का दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। अभी जुलाई में ही महंगाई भत्ता को बढ़ाया गया है जिसके अनुसार अभी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है।

इसके बाद अब जनवरी में महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। अगले साल जनवरी में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ने की संभावना है. यह पूरी तरह AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करता है और इंडेक्स द्वारा जो आंकड़े हर महीने जारी किए जाते हैं उसमें तेजी से बढ़त देखी जा रही है।

अगर AICPI के द्वारा जारी हुए आंकड़ों के अनुसार बात करें तो अगले वर्ष 3 से 4% महंगाई भत्ता बढ़ सकता है।

यानी कि कर्मचारियों को जनवरी में 41 प्रतिशत या फिर 42 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदान किए जाने की संभावना है।

महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को प्रदान किया जाता है।

डीए एवं डी आर केंद्र कर्मचारियों एवं राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से इसलिए दिया जाता है, ताकि बढ़ती हुई महंगाई से उनके जीवन शैली पर कोई असर ना पड़े और उनके रहन-सहन के स्तर कोअनुरक्षण करने में कोई समस्या न हो। इसीलिए सरकार द्वारा साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिया जाता है.

निष्कर्ष

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जाती है इसके बारे में हमने आज अपने इस आर्टिकल में चर्चा की है। 

इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारी 3.68 गुना तक फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की जो मांग कर रहे हैं उस पर,

इसके साथ ही साथ अगले साल जनवरी में केंद्रीय कर्मचारियों को कितने प्रतिशत महंगाई भत्ता एवम महंगाई राहत प्रदान किया जाएगा इसके बारे में भी चर्चा की है। हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram