LPG New Price: गैस सिलेंडर के मूल्य में भारी गिरावट 

देश भर में एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दाम गिरे। लगातार कुछ महीनों से कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हो रहे हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिसका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबा इन सब जगहों पर किया जाता है। इसीलिए इन्हें कमर्शियल एलपीजी कहा जाता है। 

सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मूल्य कम किए गए है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 केजी का होता है।

अब इस एलपीजी का उपयोग करने वालों को 115 रुपए सस्ते सिलेंडर उपलब्ध होंगे।सिलेंडरों की कीमत में उतार-चढ़ाव अक्सर लगा रहता है।

एलपीजी गैस सिलेंडरों के मूल्य गैस कंपनियां प्रत्येक माह की 1 तारीख को निर्धारित करती है। जिसके अंतर्गत घरेलू एवं कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडरों के मूल्य तय होते हैं।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम बात करेंगे रसोई गैस सिलेंडर और उनके घटते बढ़ते मूल्यों के बारे में और साथ ही साथ बात करेंगे सरकार एवं गैस कंपनियों द्वारा आम नागरिकों को किस तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

आज आपको बताएंगे एक नए तरह का सिलेंडर के बारे में जो मार्केट में आ चुका है , तो बने रहिए हमारे आर्टिकल में अंत तक और जानिए घरेलू एवं कमर्शियल सिलेंडरों से जुड़ी सारी जानकारी।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार कुछ महीनों से कम हो रहे हैं। मुंबई, चेन्नई,कोलकाता दिल्ली, देश के इन सभी शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के मूल्य में कटौती देखी गई है।

जबकि घरेलू सिलेंडर के मूल्यों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।घर में उपयोग किए जाने वाले सिलेंडर जो कि 14.2 किलोग्राम के होते हैं।

सिलेंडर के मूल्य कैसे निर्धारित किए जाते हैं?

हम तीन गैस कंपनियों के नाम अक्सर सुनते हैं हिंदुस्तान पैट्रोलियम, भारत गैस, इंडेन इन्हीं कंपनियों द्वारा गैस का आयात किया जाता है।

गैस की कीमतें मुख्यता अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार निर्धारित की जाती है।

जब हम किसी वस्तु का आयात करते हैं तो उस पर लगे सारे शुल्क जोड़ कर उस वस्तु के मूल्य को निर्धारित करते हैं।

जैसे कि एलपीजी गैस को आयात करके उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में कंपनी को जितने भी कर एवं शुल्क का भुगतान करना पड़ता है उसी के अनुसार गैस सिलेंडर के मूल्य तय किए जाते हैं।

एक गैस सिलेंडर को उपभोक्ता तक पहुंचाने में बहुत सारे खर्च किए जाते हैं जैसे कि मार्केटिंग कॉस्ट, जीएसटी कमीशन, सिलेंडर रिफिल कॉस्ट यह सब करने में जो भी खर्च होता है, इन सब का खर्च जोड़ करके एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को बेचे जाते हैं।

इन सारी प्रक्रियाओं को पूरा करके ही एक सिलेंडर का दाम निकाला जाता है। तो आप यह सोच रहे होंगे की सरकार की इसमें क्या भूमिका है?

सरकार का कार्य केवल इतना होता है कि वह गैस सिलेंडरों के बढ़ते-घटते कीमत पर नजर रखें और जब गैस की कीमतों में इजाफा हो तो उससे उपभोक्ता को निजात दिलाए।

गैस सिलेंडर में जो उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जाती है वह सरकार की तरफ से ही प्रदान की जाती है अब सरकार द्वारा डायरेक्ट कैश ट्रांसफर किया जा रहा है।

जिसमें आप सिलेंडर बिना सब्सिडी के ले लें, इसके बाद सरकार आपके खाते में सब्सिडी डाल देगी। गैस का मूल्य एवं सब्सिडी हर राज्य में अलग-अलग होती है।

कमर्शियल सिलेंडर क्या होता है और यह इतना महंगा क्यों होता है

कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर होटल, रेस्टोरेंट्स, दुकान, शादी -ब्याह इन सब जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है।

कमर्शियल सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए नहीं बना है।

शादी, विवाह, बारात एवं रेस्टोरेंट, होटलों में बहुत ज्यादा मात्रा में भोजन बनता है इसी सब कारणों से कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग किया जाता है।

इसका वजन भी घरेलू सिलेंडर से ज्यादा होता है। कमर्शियल सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं प्रदान की जाती है।

अगर कमर्शियल सिलेंडर का मूल्य बढ़ता है तो इसका असर होटल रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने पर होता है।

कमर्शियल सिलेंडर 19.2 किलो और 47.5 किलो में आता है। यह नीले रंग का होता है।

घरेलू सिलेंडर वह चाहे एचपी का हो, इंडियन का या भारत गैस का, लाल रंग का होता है इसके साथ ही वह 14.2 किलो एवं 5 किलो में आता है।   

गैस एजेंसी से साल में कितने सिलेंडर ले सकते हैं?

उपभोक्ता 1 साल के अंदर 12 घरेलू सिलेंडर ले सकते हैं जिस पर उन्हें सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है।

इससे ज्यादा सिलेंडर लेने पर आपको सब्सिडी नहीं प्रदान की जाएगी। जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर में ऐसी कोई शर्त नहीं है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर आप कभी भी रिफिल करवा सकते हैं।

कंपोजिट सिलेंडर

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा मॉडर्न किचन को ध्यान में रखकर के कंपोजिट सिलेंडर को बाजार में उतारा गया है।

यह सिलेंडर अभी सभी राज्यों में उपलब्ध नहीं है। कंपोजिट सिलेंडर कुछ चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध है।

लेकिन जल्द ही है सभी राज्यों में उपलब्ध हो जाएगा। कंपोजिट सिलेंडर छोटे परिवारों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

यह कम बजट में भी उपलब्ध है। कंपोजिट सिलेंडर 5 केजी और 10 केजी में उपलब्ध है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर के लाभ

  • बजट में है।
  • छोटे परिवारों के लिए लाभदायक है।
  • वजन में काफी हल्का है।
  • कहीं ले जाने और लाने के लिए आसानी होती है।
  • इसकी बाहरी सतह पारदर्शी होती है।
  • सिलेंडर फाइबरग्लास से निर्मित है।
  • इसमें जंग नहीं लगता है।
  • पारदर्शी होने के कारण चोरी का खतरा नहीं होता है।
  • 3 लेयर से बना हुआ है।
  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा लांच किया गया है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर का कैसे प्राप्त करें कनेक्शन

अपने घर में इस्तेमाल हो रहे स्टील के सिलेंडर को बदलकर अगर आप भी कंपोजिट सिलेंडर इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो आपको कुछ आसान से प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

जिसके बाद आप आसानी से कम अपोजिट सिलेंडर का गैस कनेक्शन ले सकते हैं।

इसमें आपको 10 केजी के एवं 5 केजी के सिलेंडर मिलते हैं।

लेकिन आपको दोनों सिलेंडरों के अलग-अलग सिक्योरिटी डिपॉजिट देने होंगे।

आपके पास जो अपना पुराना सिलेंडर है उसके बदले में आपको कंपोजिट सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।

स्टील सिलेंडर के सब्सक्रिप्शन पेपर अपने पास के इंडियन गैस एजेंसी में ले जाएं।

स्टील सिलेंडर लेने के दौरान आपने जो पैसे दिए थे उसे कंपोजिट सिलेंडर लेते समय घटा दिया जाएगा।

10 केजी वाले कंपोजिट सिलेंडर के लिए आपको 3350 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर देने होंगे।

वही 5 केजी वाले कंपोजिट सिलेंडर आपको पेट्रोल पंप पर भी प्राप्त हो जाएंगे।

5 केजी वाले कंपोजिट सिलेंडर के लिए आपको 2150 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर देने होंगे।

इसकी डिलीवरी भी ठीक वैसे ही आपको दी जाएगी जिस तरह से आप अभी तक अपने सिलेंडरों की डिलीवरी लेते हैं।

पारदर्शी होने के कारण आपके सिलेंडर में गैस कितना है यह आपको हमेशा ज्ञात होता रहेगा।

हर राज्य में अलग-अलग गैस के दाम होने के कारण रिफिल कॉस्ट थोड़ा अलग हो सकता है।

5 केजी वाला कंपोजिट सिलेंडर आपको पेट्रोल पंप पर भी उपलब्ध हो जाएगा। 5 केजी वाला कंपोजिट सिलेंडर को प्राप्त करने के लिए आपको अपने पहचान पत्र की आवश्यकता होगी।

निष्कर्ष 

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हमने इस आर्टिकल में आपको एलपीजी सिलेंडर के बारे में सारी जानकारियां प्रदान की है।

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर एवं इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा निर्मित कंपोजिट सिलेंडर के बारे में बताया है।

बढ़ती महंगाई में कंपोजिट सिलेंडर कैसे आपके बजट में फिट बैठ जाएगा और आप इसका कनेक्शन कैसे लें, इसके बारे में भी बताया है।

हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram