House Construction cost: जानिए सरिया सीमेंट का नया भाव

वर्तमान समय में जो लोग घर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है, एक बार फिर सीमेंट और सरिया के रेट में काफी कमी आई है। इस वक्त सरिया और सीमेंट के रेट बहुत सस्ते हुए हैं, इसलिए ऐसे समय में जो लोग घर का निर्माण करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा अवसर है।

कुछ समय पहले सीमेंट और सरिया के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अभी सीमेंट और सरिया की कीमत में काफी कमी आई है, इस कारण लोगों को राहत मिली है।

दरअसल एक तरफ तो आम जनता को महंगाई की मार पड़ रही है, जिससे आम लोग बहुत परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ सरिया और सीमेंट के दाम गिर गए हैं।

सपनों का घर बनाने का सुनहरा मौका

अमीर हो या गरीब हर इंसान को जीवन यापन करने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जरूरी है। लोगों को रोटी और कपड़ा तो किसी ना किसी तरह मिल जाता है।

मगर मकान बनाना सबके लिए आसान नहीं होता, क्योंकि अमीर लोग तो किसी भी समय पैसों की बदौलत आलीशान बंगला बना लेते हैं।

लेकिन जो गरीब और आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं, उनके लिए मकान बनाना बहुत कठिन और मुश्किल काम होता है, इसके लिए उनको एक एक रुपया जोड़कर इकट्ठा करना पड़ता है।

आर्थिक तौर पर जो लोग असहाय होते हैं उन्हें घर बनाने के लिए लगने वाली सामग्रियों को पहले से ही जोड़ लेते हैं, उसके बाद वह अपने सपनों का घर बनाने की हिम्मत दिखा पाते हैं।

ऐसे में जो लोग घर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए अभी सुनहरा मौका है, क्योंकि वर्तमान समय में घर बनाने वाली सामग्रियों में से सीमेंट और सरिया के दाम औंधे मुंह गिरा चुके हैं।

यदि कोई व्यक्ति घर बनाने के लिए दूसरी सामग्रियों को इकट्ठा करके रखे हुए हैं, तो वह अभी तुरंत सरिया और सीमेंट अपने घर लाकर घर बनाने का काम शुरू करें।

इस वक्त सीमेंट और सरिया के दाम गिरे हुए हैं, इसलिए आपका कम बजट में घर बनकर तैयार हो जाएगा, क्योंकि सबसे अधिक पैसे सरिया और सीमेंट में ही लगते हैं।

आम जनता और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह बहुत ही अच्छा मौका है।

आप सीमेंट और सरिया के गिरे हुए दाम का लाभ उठाकर ,अपने घर के निर्माण का काम शुरू कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण सामग्रियां

मकान के फाउंडेशन से लेकर छत की ढलाई और प्लास्टर के लिए बहुत सारी सामग्रियों की आवश्यकता होती है।

इन सामग्रियों के बिना किसी भी मजबूत मकान का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

वर्तमान समय में सरिया और सीमेंट की कीमतों में काफी कमी आई है, लेकिन इसके अलावा भी आपको और सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।

सीमेंट और सरिया के बाद मुख्य तौर पर आपको ईंट (Bricks), बालू (Sand), बजरी (Gravel) की आवश्यकता पड़ेगी, तभी आपके सपनों का घर मजबूत और शानदार बन पाएगा।

इन सामग्रियों का बंदोबस्त गरीब और मध्यम वर्ग के लोग पहले से ही करके रखते हैं, ताकि जब सरिया और सीमेंट के दाम कम हो तो घर का निर्माण किया जा सके।

ऐसे लोगों के लिए वर्तमान समय बहुत ही अच्छा है, इस वक्त सरिया और सीमेंट के दामों में भारी गिरावट आई है, इस अवसर का लाभ उठाएं और सपनों का घर बनाएं।

यदि आप में से कोई व्यक्ति घर की जरूरी सामग्रियों का बंदोबस्त कर के रखे हैं और घर बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके घर बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है।

रेट में आयी भारी गिरावट

मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त तकरीबन देश के हर राज्य में सीमेंट के रेट बिल्कुल सम्मानीय स्थिति पर है, यानी जिस राज्य में जो रेट चल रहे थे तकरीबन वही रेट अभी भी हैं।

सीमेंट के रेट में सामान्य स्थिति आम लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक है, क्योंकि अभी आपको सीमेंट के लिए बहुत ज्यादा कीमत देने की जरूरत नहीं होगी।

आप सामान्य और कम रेट में सीमेंट खरीद कर अपने सपनों का घर बनाने का काम शुरू कर सकते हैं।

जो लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह अवसर बिल्कुल सही है।

वर्तमान समय में सरिया के रेट की बात की जाए तो अभी यह ₹75000 रुपए प्रति टन के हिसाब से मिल रहा है, जोकि कुछ महीने पहले बढ़े हुए रेट से कम है।

कुछ समय पहले सरिया की कीमत तकरीबन ₹82000 से लेकर ₹85,000 रुपए तक प्रति टन थी, अभी कुछ दिनों में सरिया के दाम काफी कम हुए हैं।

वहीं ब्रांडेड सरिया की बात की जाए तो कुछ महीने पहले तकरीबन ₹100000 रुपए प्रति टन मिल रहा था, जिसकी वजह से आम लोगों के लिए घर बनाना बड़ा मुश्किल काम हो गया था।

डिफरेंट कंपनियों की डिफरेंट रेट

आपको बता दें कि चाहे सरिया हो या सीमेंट, अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग दाम होते हैं और अलग अलग राज्य के हिसाब से थोड़ा बहुत कम या ज्यादा रेट हो सकते हैं।

सीमेंट के एक बोरी की कीमत की बात की जाए तो, डालमिया सीमेंट की एक बोरी का दाम ₹410, जेके सीमेंट ₹390, बिरला सीमेंट ₹375, एसीसी सीमेंट ₹375 और श्री सीमेंट ₹350 रुपए है।

वहीं कम रेट में 1 बोरी सीमेंट की बात की जाए तो अल्ट्राटेक सीमेंट की एक बोरी का रेट ₹330, अंबुजा सीमेंट ₹330, प्रिया सीमेंट ₹330 रुपए तक है।

आपको बता दें कि ट्रांसपोर्टिंग के हिसाब से आपके राज्य में इससे कुछ  कम या ज्यादा रेट हो सकते हैं, अलग अलग राज्य में डिफरेंट रेट होते हैं।

सरिया तकरीबन इस वक्त ₹75000 रुपए से लेकर ₹85000 रुपए प्रति टन के हिसाब से मिल जाएंगे। डिफरेंट कंपनियों के अलग-अलग रेट हो सकते हैं।

तो देर किस बात की आज ही घर बनाने वाली सामग्रियों को लाकर अपने सपनों का महल तैयार करने में लग जाएं, क्योंकि रोटी कपड़ा और मकान पर सबका अधिकार है।

निष्कर्ष: 

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सरिया और सीमेंट के रेट के बारे में बताया, हमने आपको बताया कि गिरे हुए दामों का लाभ उठाकर अपने सपनों का घर बनाने का सुनहरा मौका है।

साथ ही हमने आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह भी बताया कि घर बनाने की जरूरी सामग्रियां क्या-क्या है? और डिफरेंट कंपनियों के डिफरेंट सीमेंट और सरिया के दामों के बारे में भी बताया है।

तो आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल काफी पसंद आया होगा और इससे आपको सीमेंट और सरिया के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी।

आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि इन जानकारियों से वह भी आवगत हो सकें। हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद! 

Leave a Comment

Join Telegram