Petrol Today Price: कई राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में भारी गिरावट

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हमें अक्सर देखने को मिलता ही रहता है भारत कच्चे तेल का आयात करता है इसी कारण पेट्रोल और डीजल का दाम हर दिन बदल जाता है। भारत की तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार ही नए रेट जारी करती है। अभी फिलहाल राजस्थान में 0.59 रुपए पेट्रोल की दर कम हुई है अभी पेट्रोल का मूल्य 108.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही डीजल में भी गिरावट देखी गई डीजल 93.74 रुपए हो गया है।

वही उत्तर प्रदेश में भी डीजल के रेट में गिरावट हुई है और पेट्रोल पिछले दिन के दाम पर ही बेचा जा रहा है। पंजाब में पेट्रोल और डीजल में बढ़त देखी गई है।

हरियाणा और बिहार में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है जबकि चारों महानगर में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई भी गिरावट नहीं देखने को मिली है

जी हां आज हम अपने आर्टिकल में बात करेंगे पेट्रोल और डीजल के घटते बढ़ते दामों के ऊपर और साथ ही जानेंगे कि कौन सी कंपनियां कच्चे तेल का आयात करती है?

एवं साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्यों दाम घटते बढ़ते रहते हैं? और आप कैसे जान सकते हैं अपने एरिया का पेट्रोल डीजल का रेट बस एक फोन नंबर से एसएमएस के द्वारा आइए जानते हैं।

चार महानगरों में पेट्रोल के मूल्य कुछ इस प्रकार है

  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए
  • दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए

आइये सरसों तेल के मूल्य में हुई गिरावट के बारे में भी यहां से जानते हैं.

चारों महानगरों में डीजल के मूल्य कुछ इस प्रकार है

  • चेन्नई में डीजल के मूल्य 94.24 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई में डीजल का रेट 94.27 रुपए
  • कोलकाता में डीजल का मूल्य 92.76 रुपए
  • दिल्ली में डीजल के मूल्य 89.62 रुपए

जबकि कुछ शहरों में तेल कंपनियों द्वारा नए मूल्य जारी किए जा चुके हैं।

पटना में पेट्रोल का मूल्य 107.24 प्रति लीटर है जबकि डीजल का मूल्य 94.04 रुपए प्रति लीटर हो चुका है।

लखनऊ में पेट्रोल का 96.57 रुपए में उपलब्ध है और डीजल का मूल्य 89.76 रुपए प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल आपको 96.59 रुपएमें मिलरहा है जबकि डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

बढ़ती महंगाई के दौर में Cement Sariya Price के मूल्यों में आई भारी गिरावट से सम्बन्धित जानकारी यहां से मिलेगी।

नए मूल्य तेल कंपनियां रोज सुबह ही जारी करती हैं

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया कि भारत में तेल कंपनियां कच्चे तेल को विदेशों से आयात करती है। इसीलिए तेल कंपनियों को हर रोज अपना मूल्य जारी करना होता है, क्योंकि तेल विदेशों से आयात करने के कारण इस पर बहुत सारे टैक्स और कमीशन, जीएसटी वगैरह जुड़ने के बाद ही उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल प्राप्त होता है।

इन्हीं सब कारणों की वजह से पेट्रोल और डीजल का दाम इतना ज्यादा बढ़ जाता है।

भारत में मुख्यता कच्चे तेल का आयात यह कंपनियां करती हैं हिंदुस्तान पैट्रोलियम, भारत पैट्रोलियम, इंडियन ऑयल इन्हीं कंपनियों के द्वारा भारत में डीजल और पेट्रोल के मूल्य रोज जारी किए जाते हैं।

कच्चे तेल को रिफाइन करके मोबिल, केरोसिन, पेट्रोल, डीजल और भी बहुत सारे इंधन बनाए जाते हैं।

भारत में तेल कंपनियां अमेरिका, सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, नाइजीरिया इन सब देशों से कच्चे तेल का आयात करती है।

विदेशों से आयात कच्चे तेल का मूल्य अमेरिकी डॉलर के हिसाब से देना पड़ता है। 1 बैरल में 159 लीटर कच्चा तेल होता है जिसे बाद में रिफाइंड किया जाता है

LPG New Price के तहत गैस सिलेंडर के मूल्य में भारी गिरावट की पूरी जानकारी यहां से मिलेगी।

पेट्रोल एवं डीजल उपभोक्ता तक कैसे पहुंचता है

सबसे पहले तेल कंपनी विदेशों से कच्चे तेल का आयात करती है।

उसके बाद तेल कंपनी अपने कच्चे तेल को रिफाइन करने के लिए दूसरे कंपनी को देती है

तेल कंपनियां जब रिफाइन कंपनी को अपना कच्चा तेल देती है उसी समय तेल कंपनियां अपना आयात शुल्क, ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और अपना कमीशन यह सब जोड़कर रिफाइंड करने के लिए कच्चे तेल को भेज देती है।

अब रिफाइन कंपनियां कच्चे तेल को रिफाइन करने के बाद अपना सारा खर्च जोड़कर पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधन डीलर को सौंप देती हैं। इसके बाद डीलर अपना कमीशन जोड़ता है।

इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है जिसमें टैक्स और सेस दो प्रकार के एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है।

इसके बाद राज्य सरकार अपना वेट टैक्स लगाता है।

इन सारी प्रक्रियाओं के पूरा हो जाने के बाद पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल-डीजल दिया जाता है जिसमें पंप मालिक भी अपना कुछ कमीशन रखने के बाद ही पेट्रोल उपभोक्ताओं को मुहैया करवाते हैं।

क्या है डायनेमिक प्राइसिंग

भारत में जो कंपनियां कच्चे तेल का आयात करती है वही अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के अनुसार ही भारत में मूल्य जारी करती हैं। ऐसा नियम तेल कंपनियों द्वारा ही बनाया गया है।

एवं सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं इस पूरी प्रक्रिया को डायनेमिक प्राइसिंग कहा जाता है।

जो काफी दिनों से अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा चलाया जा रहा है। भारत में 80% से 85% तक कच्चा तेल विदेशों से आयात किया जाता है।

सरकार द्वारा तेल के दामों में हस्तक्षेप तो नहीं किया जाता परंतु केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर पेट्रोल-डीजल में टैक्स,सेस, वैट और भी बहुत सारे कर जोड़ती है। 

सरकार द्वारा अलग अलग से कर लगाए जाने के कारण भी पेट्रोल और डीजल के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते ही चले जा रहे हैं और वह कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ।

ऐसा नहीं है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं करना चाहते, अभी कुछ दिनों पहले कुछ राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए गए थे तो वहां पर राज्य सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

पेट्रोल एवं डीजल का मूल्य हर राज्य में अलग होता है

हर राज्य में परिवहन का खर्च, आयात शुल्क, कमीशन, टैक्स और वैट अलग-अलग लिया जाता है। इसके अलावा भी राज्य सरकार द्वारा बहुत सारे कर पेट्रोल एवं डीजल के लिए जाते हैं।

फिर जहां पेट्रोल पंप होगा वहां के नगर निगम, नगर पालिका द्वारा भी कुछ शुल्क जोड़ें जाते हैं और हर राज्य में यह शुल्क अलग-अलग होते हैं इसी कारण हर राज्य के डीजल और पेट्रोल का दाम आप अलग -अलग ही पाएंगे।

हम आपको पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी किए कुछ नंबर के बारे में बताएंगे जिसमें एक एसएमएस करते ही आप जान जाएंगे कि आपके आसपास के जगह में पेट्रोल और डीजल का क्या मूल्य चल रहा है।

कैसे जानें हर रोज आपके नजदीकी पेट्रोल पंप के मूल्य

आपको पेट्रोल और डीजल का रोज का मूल्य बस एक एसएमएस के जरिए पता चल जाएगा।

यह सुविधा तेल कंपनियों द्वारा आम उपभोक्ताओं के लिए जारी किया गया है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड 922 499 2249 पर एस एम एस करें और जाने आज का पेट्रोल और डीजल का मूल्य

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन अपने फोन के माध्यम से RSP टाइप करने के बाद यह नंबर लगाएं 9 2222 01122

भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन से जानकारी लेने के लिए आप अपने स्मार्टफोन से इस नंबर पर एसएमएस करें 92231 12222

निष्कर्ष

आज हमारे आर्टिकल के माध्यम से पेट्रोल और डीजल से जुड़ी जानकारियां दी गई है।

इसके साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि पेट्रोल और डीजल के दाम क्यों कम नहीं हो रहे हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद

Leave a Comment

Join Telegram