Sariya Cement Rate: हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट

हर व्यक्ति का सपना घर बनाने का होता है। आज के समय में घर बनाना एक बड़ा निवेश भरा कार्य है। आज लोग पाई पाई जोड़ कर घर बनाने के लिए पैसे जमा करते हैं। अगर आप भी भवन निर्माण के कार्य से जुड़े है और अपने ड्रीम होम के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आज का लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है।

भवन निर्माण में सरिया, सीमेंट, ईट बहुत मायने रखता है। इन सब की कीमत रोजाना मार्केट में ऊपर नीचे होती रहती है।

इस वजह से वर्तमान मार्केट भाव क्या चल रहा है यह पता करना बहुत जरूरी होता है।

अभी बाजार में सरिया का भाव कम हुआ है इस वजह से अगर आप घर बनाने के कार्य को शुरू करना चाहते हैं तो, इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलने वाला है।

अभी भारतीय बाजार में सरिया सीमेंट और ईट की क्या कीमत चल रही है इसे नीचे बताया गया है।

हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट

घर बनाने में लगने वाला खर्च अलग अलग चीजों पर निर्भर करता है। भवन निर्माण के कार्य को मुख्य रूप से सरिया, सीमेंट, ईट और रेत के जरिए शुरू किया जा सकता है,

मगर भवन का पूर्ण निर्माण करने में कलर पुट्टी फाइबर और इस तरह की अलग-अलग चीजों की आवश्यकता पड़ती है।

भवन निर्माण में लगने वाला खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने घर को कैसा बनाना चाहते हैं।

आप अपने घर को जितना बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे आपका खर्च इतना बढ़ता जाएगा। मगर भवन निर्माण के कार्य को शुरू करने के लिए सरिया सीमेंट का रेट पता होना बहुत जरूरी है। जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है –

आज सरिया का भाव

बीते कुछ महीनों से सरिया की कीमत लगातार कम होती दिखाई दे रही है। यही सरिया गर्मी के दिनों में ₹80000 प्रति टन तक चला गया था।

बीते कुछ महीनों में इसकी कीमत घटकर ₹70000 प्रति टन आ गई थी जो अब और लगातार गिरकर ₹65000 प्रति टन पर आ गई है।

सरिया की कीमत बाजार में लगातार ऊपर नीचे होती रहती है। हम अलग-अलग प्रकार के सरिया का इस्तेमाल भवन निर्माण के कार्य में करते हैं।

बाजार में 8 एमएम, 10 एमएम और 12 एमएम का सरिया मिलता है। भवन निर्माण के कार्य के लिए हम 8 एमएम और 10 एमएम के सरिया का इस्तेमाल करते है।

10 एमएम घर के काम के लिए बहुत कम इस्तेमाल होता है मगर इससे अधिक एमएम का सरिया सरकार के अलग-अलग प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया जाता है।

आज बाजार में टाटा, कामधेनु और जिंदल का सरिया सबसे मशहूर और बेहतरीन क्वालिटी का माना जाता है।

आपको अपने घर में किसी नामी और प्रचलित सरिया कंपनी के सरिया का इस्तेमाल करना चाहिए।

सरिया का मुख्य इस्तेमाल घर की नींव बनाने के लिए की जाती है इस वजह से इसका मजबूत होना आवश्यक है।

भारत के अलग-अलग क्षेत्र में सरिया की कीमत ऊपर नीचे हो सकती है। एक अच्छी गुणवत्ता के सरिया को खरीदने के लिए आपको अपने स्थानीय बाजार में पहले जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

हमने भारत में चल रहे सरिया के मौजूदा भाव के बारे में आपको जानकारी दी है। सरिया का भाव बता दिया गया है।

इसके आधार पर आप अपने क्षेत्र में सरिया की जानकारी प्राप्त करें और भवन निर्माण के कार्य के लिए अच्छी गुणवत्ता का सरिया खरीदें।

आज सीमेंट का भाव

सीमेंट का भाव बीच में तेजी से बढ़ रहा था मगर अब उसका भाव भी कम होता दिखाई दे रहा है।

सीमेंट का भाव इस बात पर निर्भर करता है कि वह कौन से ग्रेड का है। आपको बता दें कि भवन निर्माण के कार्य के लिए हमें हर ग्रेड के सीमेंट की आवश्यकता पड़ती है।

कुछ सीमेंट का ग्रेड बहुत कम होता है तो कुछ सीमेंट का ग्रेड बहुत अधिक होता है मगर भवन निर्माण में हर तरह के सीमेंट की जरूरत पड़ती है।

जब हम घर की नींव या छत तैयार करते है तब उसमें अधिक ग्रेड का सीमेंट इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में अल्ट्राटेक प्रीमियम और एसीसी प्रीमियम अधिक ग्रेड के सीमेंट में आते हैं।

आज से कुछ महीना पहले सीमेंट की कीमत लगातार तेजी से बढ़ती जा रही थी मगर बीते कुछ हफ्तों में इसकी कीमत में नरमी देखने को मिली है।

आज अल्ट्राटेक प्रीमियम सीमेंट की कीमत ₹450 प्रति बोरी और एसीसी प्रीमियम सीमेंट की कीमतें ₹420 प्रति बोरी चल रही है।

दूसरी तरफ कम ग्रेड के सीमेंट में आप कोणार्क सीमेंट ले सकते हैं जो ₹300 प्रति बोरी और प्रिया सीमेंट जो ₹320 प्रति बोरी चल रही है।

इस तरह आपको वर्तमान में बाजार में कम ग्रेड का सीमेंट ₹250 प्रति बोरी से ₹350 प्रति बोरी के बीच मिल जाएगा।

अगर बात करें हम अधिक ग्रेड के सीमेंट की तो उसकी कीमत ₹300 प्रति बोरी से ₹450 प्रति बोरी के बीच मिल जाएगी।

आप भवन निर्माण के कार्य के लिए अलग-अलग तरह के सीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आपको स्थानीय बाजार में जाकर सीमेंट की कीमत के बारे में पता करना होगा।

सीमेंट की कीमत भारत के अलग-अलग क्षेत्र में बदल जाती है क्योंकि कुछ क्षेत्र में सीमेंट को पहुंचाना मुश्किल होता है। जिससे उसे पहुंचने में अधिक पैसे खर्च होते हैं

आज ईट का भाव

भवन निर्माण के कार्य के लिए ईट भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। बाजार में ईट यूनिट के हिसाब से मिलता है, एक यूनिट का मतलब एक टेलर होता है।

एक टेलर में हजार ईट होती है। आप अपने इलाके में ईट को ईटा भट्ठा से जाकर खरीद सकते हैं।

आपको यह भी मालूम होना चाहिए की ईट की कीमत उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करती है।

ईटा भट्टा में तीन तरह की ईटे मिलती है, पहले एक नंबर ईट जो पूरी तरह लाल और अच्छी दिखती है,

उसमें किसी भी प्रकार की खराबी नहीं होती है। दूसरी दो नंबर ये ऐसी इट होती है जिसमें थोड़ी दरार और थोड़े दाग होते है और इनका लालपन थोड़ा कम होता है।

तीसरा तीन नंबर ईट यह हल्का काला होता है और सबसे बेकार क्वालिटी का ईट होता है। आपको भवन निर्माण के कार्य के लिए हमेशा एक नंबर या दो नंबर का ईट लेना चाहिए।

बाजार में ईट की कीमत गुणवत्ता के आधार पर बदलती रहती है। वर्तमान समय में एक यूनिट यूनिट अर्थात 1000 एक नंबर ईट की कीमत ₹5500 चल रही है।

वही दो नंबर ईट की कीमत ₹4500 चल रही है और तीन नंबर ईट की कीमत ₹3500 चल रही है।

अलग-अलग क्षेत्र में ईट भट्टे के अनुसार इसकी कीमत बदल सकती है इस वजह से भवन निर्माण का कार्य शुरू करने से पूर्व अच्छी गुणवत्ता के ईट की कीमत के बारे में पता करें। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरिया,सीमेंट और हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

हमने सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि घर बनाने के लिए कौन सी सामग्री की आवश्यकता पड़ती है और उसकी कीमत कितनी होती है।

भवन निर्माण के कार्य के लिए आप अच्छी गुणवत्ता के सामान को बाजार में परखें और उसके बाद उसकी सही कीमत के अनुसार उसे खरीदें।

अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद भवन निर्माण के कार्य में लगने वाले खर्च के बारे में आप समझ पाए है तो,

इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Leave a Comment

Join Telegram