UP Board Exam Time Table 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं समय सारणी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। इस बार की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही है, जो कि 4 मार्च तक चलेंगी जिसमें लगभग 5800000 बच्चेबच्चियां परीक्षा देंगे। यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं सुबह 8:00 से 11:15 तक चलेगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से 5:15 तक चलेगी।

राज्य की शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यार्थियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा करवाने के आदेश दिए।

इस परीक्षा में दसवीं कक्षा के परीक्षार्थी जिन्होंने अपना पंजीकरण करवाया है वह लगभग 31,16,458 है और 12वीं के विद्यार्थी जो अपना पंजीकरण करवा चुके हैं उनकी संख्या लगभग 27,50,871 है। 

इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक है। इसीलिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस बार 8752 केंद्रों पर परीक्षा करवाई जाएगी।

परीक्षा सेंटर की लिस्ट जारी की जा चुकी है। अगर आपको परीक्षा केंद्रों से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप हमारे दूसरे आर्टिकल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हर बार परीक्षा सेंटर का चुनाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया जाता है इस बार भी उन्हीं के द्वारा परीक्षा सेंटर की सूची तैयार कर ली गई है।

हम अब आपको यूपी बोर्ड द्वारा जो समय सारणी जारी की गई है उसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं की किस दिन विद्यार्थियों की कौन सी परीक्षा ली जाएगी। तो चलिए जानते हैं

 

दसवीं कक्षा की समय सारणी

बृहस्पतिवार 16 फरवरी सुबह 8:00 बजे से हिंदी व प्रारंभिक हिंदी

मंगलवार 21 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक गणित और 2:00 से 5:15 तक कंप्यूटर

बृहस्पतिवार 23 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक वाणिज्य

सोमवार 27 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक विज्ञान

बुधवार 1 मार्च सुबह 8:00 से 11:15 तक अंग्रेजी

शुक्रवार 3 मार्च सुबह 8:00 से 11:15 तक सामाजिक विज्ञान

12वीं कक्षा की समय सारणी

बृहस्पतिवार 16 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 तक हिंदी, सामान्य हिंदी

सोमवार 20 फरवरी सुबह 8:00 से 11:15 तक लेखाशास्त्र, दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक भूगोल

मंगलवार 21 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान

बृहस्पतिवार 23 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक कंप्यूटर

शुक्रवार 24 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 तक अंग्रेजी

शनिवार 25 फरवरी दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक मनोविज्ञान शिक्षा तर्कशास्त्र

सोमवार 27 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक जीव विज्ञान और गणित

मंगलवार 28 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक नागरिक शास्त्र

बुधवार 1 मार्च दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान

बृहस्पतिवार 2 मार्च दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक इतिहास

शुक्रवार 3 मार्च दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संस्कृत

शनिवार 4 मार्च दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र

निष्कर्ष

हमने आज अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको यूपी बोर्ड द्वारा जारी की गई समय सारणी के बारे में जानकारी दी है।

इसके साथ ही साथ सभी विधार्थियों के लिए कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इसके बारे में भी जानकारी दी है। 

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया होगा, हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को हमारी तरफ से शुभकामनाएं।

 

Leave a Comment

Join Telegram