E Shram Card: ई श्रम कार्ड बनवाएं 2 लाख रुपए का फायदा पाएं

ई श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय वर्ग के लिए शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र से आने वाले कामगार ई श्रम पोर्टल पर जाकर के अपना आवेदन कर सकते हैं। ई श्रम कार्ड बनवा लेने के बाद आप सरकार द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के आने वाले कामगारों की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। ई श्रम कार्ड में सरकार द्वारा अनगिनत लाभ दिए जा रहे हैं।

इस योजना को श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ई श्रम कार्ड धारियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है।

इसके साथ ही साथ बहुत सारी और सुविधाएं भी ई कि श्रम कार्ड बनवा लेने के बाद कार्ड धारियों को प्रदान की जाती है। असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूर इसमें अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

जिससे उन्हें सरकार द्वारा हर महीने वित्तीय सहायता मिलेगी जिससे उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा।

असंगठित क्षेत्र वर्ग यानी कि दिहाड़ी मजदूर, ईट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर, नाई, धोबी, घर काम करने वाले, रेडी वाले, फल वाले,

इसके अलावा और भी बहुत सारे लोग जो असंगठित क्षेत्र से आते हैं जिनकी आमदनी का कोई सही जरिया नहीं है। उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है

आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि क्या है ई श्रम कार्ड, इसमें आवेदन कैसे करें l महत्वपूर्ण दस्तावेज, ई श्रम कार्ड से लाभ, सरकारी योजना जो ई श्रम कार्ड से जुड़ी हैं और साथ ही साथ जानेंगे श्रम पोर्टल के बारे में आइए जानते हैं

ई श्रम कार्ड क्या है?

ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया एक कार्ड है जो पूरे देश में मान्य है। ई श्रम कार्ड द्वारा मजदूर पूरे देश में कहीं भी काम पा सकते हैं और ई श्रम कार्ड द्वारा जो मजदूरों को लाभ प्रदान किए जा रहे हैं वह भी ले सकते हैं।

इसके अलावा अब ई श्रम कार्ड को राशन कार्ड से भी जोड़ दिया गया है जिससे मजदूर देश में कहीं भी हो अपना राशन आसानी से ले पाएंगे। अगर आप ई श्रम कार्ड बनवा लेते हैं तो आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे पेंशन योजना का भी लाभ ले सकते हैं।

ई श्रम कार्ड का लाभ सीधा कार्ड धारियों के बैंक खाते में सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दिया जाता है।

आपके पास आधार कार्ड है तो ई श्रम कार्ड भी ठीक वैसा ही एक कार्ड है जो असंगठित मजदूरों के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।

जिसका एकमात्र उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूरों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना है।

अभी तक इस योजना में करोड़ों असंगठित मजदूरों ने आवेदन कर लिया है और सरकार द्वारा दी जा रही योजना का फायदा उठा रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 500 से 1000 रुपए की आर्थिक सहायता कार्ड धारियों को मुहैया कराई जाती है।

इसके अलावा 200000 तक का जीवन बीमा भी मिलता है और दुर्घटना हो जाने पर एक लाख तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।

इसके साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का सीधा लाभ असंगठित क्षेत्र से आए हुए मजदूरों को दिया जाता है।

अगर आप इ श्रम कार्ड धारक हैं और अभी तक पैसे आए या नहीं? जानकारी नहीं है तो ऐसे चेक करें इंस्टॉलमेंट!

ई श्रम कार्ड से मिलने वाले लाभ

गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करना।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सहायता देना।

पेंशन योजना को भी लागू किया जा रहा है।

ई श्रम कार्ड धारियों को आवास योजना के लिए भी आर्थिक सुविधा मुहैया कराना।

मुफ्त राशन का वितरण करना।

विद्यार्थियों को मोबाइल, लैपटॉप, स्कूटी योजना में लाभान्वित करना।

स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराना।

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का जीवन बीमा करना।

मजदूरों को दुर्घटना बीमा प्रदान करना।

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ असंगठित मजदूरों को दिया जाता है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आ सकें l

हम आगे आपको यह बताने जा रहे हैं कि सरकार द्वारा किन योजनाओं का सीधा लाभ ई श्रम कार्ड धारियों को दिया जाता है तो आइए जानते हैं.

ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में आया पैसा यहां से करें अपने कहते को चेक.

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं

  • बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना।
  • सामाजिक सहायता योजना।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना।
  • अटल पेंशन योजना।
  • अकाल एवं महामारी में बांटे जाने वाली सहायता में लाभ।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना।
  • आयुष्मान भारत योजना।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना।
  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ।

ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • कौशल प्रमाण पत्र।
  • शिक्षा संबंधी दस्तावेज अगर हो तो।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड।
  • वोटर आईडी।
  • राशन कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक।

अगर आपके खाते में अभी तक इ श्रम कार्ड का पैसा नहीं मिला है तो करें यह काम तुरंत आएगा पैसा आपके खाते में.

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

आयु सीमा 18 से 59 साल के अंदर होनी चाहिए।

आयकर दाता आवेदन नहीं कर सकते हैं।

संगठित क्षेत्र से आने वाले नागरिक आवेदन ना करें।

असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने हेतु आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।

भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।

अब हम जानते हैं कि आप इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले आप ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://eshram.gov.in/

आपके सामने होमपेज आ जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करें ई श्रम कार्ड के लिए के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब नया पेज आ जाएगा।

अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड डालें।

सेंड ओटीपी के लिए क्लिक करें।

मोबाइल पर ओटीपी आएगा।

ओटीपी को ओटीपी के बॉक्स में दर्ज करें।

उसके बाद सत्यापन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

फिर से आपके सामने ई श्रम कार्ड का फॉर्म खुल जाएगा।

अपने सारे दस्तावेजों को सही तरीके से भरेंl

सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपका ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन हो चुका होगा।

15 दिनों के बाद आपको एक यूनिक कोड मिलेगा।

आवेदन करते वक्त यह गलतियां ना करें।

सही दस्तावेजों का उपयोग करें

बैंक पासबुक नंबर ,मोबाइल नंबर ,नाम, पता यह सब सही से भरें।

फर्जी तरीके से आवेदन ना करें।

ई श्रम कार्ड में आवेदन करते वक्त अगर आप कोई गलती करते हैं तो आपका पैसा रुक सकता है।

ई श्रम कार्ड में केवाईसी को अपडेट करें अन्यथा आपकी पेमेंट रुक जाएगी।

अगर कोई आवेदन करने वाला व्यक्ति सरकारी पेंशन प्राप्त करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। बल्कि उसका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

किसी भी सरकारी योजना का लाभ ले रहे व्यक्ति का ई श्रम कार्ड नहीं बनेगा।

इसके साथ ही अगर आप टैक्स देते हैं तो आपका ई श्रम कार्ड नहीं बनेगा।

निष्कर्ष

हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको ई श्रम कार्ड से जुड़ी हर एक जानकारियां दी हैं। अगर आप असंगठित क्षेत्र से आते हैं और अभी तक आपने अपने लिए ई श्रम कार्ड का आवेदन नहीं किया है तो आप हमारे आर्टिकल से लाभ ले करके ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ई श्रम कार्ड से जुड़ी और जानकारियों के लिए आप हमारा दूसरा आर्टिकल से भी लाभ ले सकते हैं। हम सरकार द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं के बारे में हमेशा जानकारी प्रदान करते रहते हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram